रिजर्व ट्रेन यात्रा में ID जरूरी, नहीं तो कार्रवाई तय
Railway New Rules: रेलवे अब अगर रिजर्व क्लास में सफर करते है तो आपको अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। ऐसा आदेश रेलवे मंत्रालय ने जारी किया है। बताते चले कि रेलवे बोर्ड ने 4 फरवरी 2026 को इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे अगर ID नहीं दिखाई गई तो पूरे ग्रुप को बिना टिकट यात्री माना जाएगा और नियम के तहत कार्रवाई होगी।

रेलवे मंत्रालय का आदेश
आपको बताते चले कि रेलवे मंत्रालय का यह आदेश देश की सीमाओं पर सुरक्षा को और पुख्ता करने की दिशा में लिया गया हैं। जिससे सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकें, यानी की अब बांग्लादेश और नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में रेलवे में सफर करना आसान नहीं होगा क्योंकि रेलवे मंत्रालय ने इन इलाकों में पहचान पत्र (ID) सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। इसका असर उन यात्रियों पर जरूर पड़ेगा जो बिना ID आरक्षित टिकट पर सफर करने की कोशिश करते हैं।
Read More: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू
किन इलाकों में लागू होगी सख्ती?

रेलवे बोर्ड ने 6 फरवरी 2026 को जारी सर्कुलर में साफ कहा है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में किया जाए। इसमें भारत-नेपाल और भारत-बांग्लादेश सीमा से जुड़े रेलवे रूट्स शामिल हैं। रेलवे का मानना है कि इससे अवैध यात्रा, फर्जी टिकट और सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं पर रोक लगेगी।
रेलवे बोर्ड जारी पत्र पर स्पष्ट निर्देश है कि रिजर्व क्लास में यात्रा के दौरान कम से कम एक यात्री को मूल (ओरिजिनल) पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो पूरे समूह को बिना टिकट यात्रा करने वाला माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read More: RSS में पद का आधार काम है, जाति नहीं: मोहन भागवत
इतना ही नहीं रेलवे का यह निर्देश जो यात्री कंसेशन (छूट) का लाभ ले रहे हैं या विशेष कोटा (जैसे सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट आदि) के तहत टिकट बुक कर रहे हैं उन सभी पर लागू होगा। उन्हें अपनी पात्रता साबित करने वाला वैलिड डॉक्यूमेंट दिखाना होगा। पहचान या पात्रता साबित न कर पाने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि जांच के दौरान ID न होने पर जुर्माना, टिकट रद्द होने या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रा के लिए मान्य ID..
- वोटर फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो ID
- मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज का स्टूडेंट ID कार्ड
- राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटोयुक्त पासबुक
- आधार कार्ड
