रामपुर–अमरोहा तक AAP की पदयात्रा, मिस्ड कॉल से हो शामिल
- 21 से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक निकलेगी आप की “वोट बचाओ_संविधान बचाओ” पदयात्रा: संजय सिंह
- रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों से होकर गुज़रेगी “वोट बचाओ_संविधान बचाओ” पदयात्रा: संजय सिंह
- 7500040004 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर आम आदमी पार्टी की पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं नागरिक: संजय सिंह
- बाबा साहब और महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए पदयात्रा में शामिल हों : संजय सिंह
- यूपी में तीन करोड़ से ज्यादा वोट काटने की तैयारी में है भाजपा: संजय सिंह
- वोट के अधिकार और बाबा साहब के सपनों को बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी आम आदमी पार्टी: संजय सिंह
उत्तर प्रदेश में वोट चोरी के ख़िलाफ़ AAP की ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ पदयात्रा 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 11, 2025
उत्तर प्रदेश में लोगों के वोट काटकर जनता से उनका अधिकार छीना जा रहा है। इस वोट चोरी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ पदयात्रा निकालेगी।
मेरी सभी लोगों से… pic.twitter.com/NmHKkUY74H
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा- “उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ से ज्यादा वोट काटने की तैयारी चल रही है। यह सिर्फ वोट नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जब संविधान लिखा था, तब हर नागरिक को समान वोट का अधिकार दिया — राष्ट्रपति का वोट भी एक और गांव के मजदूर किसान का वोट भी एक। आज वही सबसे बड़ा अधिकार भाजपा सरकार द्वारा छीना जा रहा है।
Read More: गरीबों पर भाजपा मेयर कर रही अन्याय- संजय सिंह
वोट बचाओ_संविधान बचाओ पदयात्रा
इसी अन्याय और वोट चोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक “वोट बचाओ संविधान बचाओ पदयात्रा” निकाल रही है। आप सांसद ने कहा कि जो भी नागरिक इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे मोबाइल नंबर 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
वोट चोरी के ख़िलाफ़ AAP की ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ पदयात्रा 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 11, 2025
उत्तर प्रदेश में लोगों के वोट काटकर जनता से उनका अधिकार छीना जा रहा है। इस वोट चोरी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ पदयात्रा निकालेगी।
मेरी सभी लोगों… pic.twitter.com/yR6SA8UDOv
सड़क पर उतरेगी AAP पार्टी
संजय सिंह ने कहा कि संविधान में दिया गया यह सबसे बड़ा मौलिक अधिकार आज जनता से छीना जा रहा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि देश के भविष्य का सवाल है। “अगर आपका वोट ही नहीं रहेगा तो आपकी आवाज कौन सुनेगा?” उन्होंने कहा कि बाबा साहब, गांधी जी और देश के महापुरुषों के सपनों का भारत बचाने के लिए इस पदयात्रा में हर नागरिक को शामिल होना चाहिए।
Read more: बीएलओ की मौतों की जिम्मेदार भाजपा सरकार- संजय सिंह
उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों से होकर गुज़रेगी और भारी जनसमर्थन के साथ निकलेगी। संजय सिंह ने कहा “मैं उन सभी साथियों से अपील करता हूं जो पहले सरयू से संगम तक “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे इस बार ज़रूर आएं।” संजय सिंह ने आगे कहा- उत्तर प्रदेश में वोट का अधिकार छीनने की यह साजिश भाजपा की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। अब वक्त आ गया है कि जनता अपनी आवाज बुलंद करें और संविधान की रक्षा के लिए साथ चले।
उत्तर प्रदेश में वोट चोरी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक निकालेगी ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ पदयात्रा 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 11, 2025
– @SanjayAzadSln pic.twitter.com/LIOKQZlYxc
संविधान की धारा 327 पर संजय सिंह
संसद को चुनाव से संबंधित सभी मामलों, जैसे मतदाता सूची तैयार करना और निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करना, के संबंध में कानून बनाने की शक्ति देती है। चुनाव आयोग को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए निर्देश देने का अधिकार है, लेकिन ऐसा करते समय आयोग को कारणों को रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा। चुनाव आयोग संविधान और संसद द्वारा बनाए गए कानूनों के तहत काम करेगा, क्योंकि चुनाव लड़ने का काम राजनीतिक पार्टियों का है जो संसद में बैठती हैं।
