सपा अध्यक्ष का बड़ा दावा- भाजपा किसी की सगे नहीं, सीएम योगी नहीं है बीजेपी के सदस्य
Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही सीएम योगी को लेकर बड़ा बयान भी जारी किया कि हमारे मुख्यमंत्री तो बस चुनाव के लिए है वो बीजेपी के सदस्य नहीं है। इसके साथ ही यूपी में बीजेपी के किए गए कामों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
Read More: सपा अखिलेश ने किए कई दावे और वादे, बीजेपी पर लगाए आरोप
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 28/06/2025 https://t.co/CQ6KBfnwMx
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
सपा अध्यक्ष का बड़ा दावा
आपको बतादें कि सपा कार्यालय में आयोजित आज प्रेस वार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को लेकर कई दावे किए साथ ही बीजेपी के किए कार्यो पर सवाल भी खड़े किए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है कि हमारे मुख्यमंत्री तो बस चुनाव के लिए है वो बीजेपी के सदस्य नहीं हैं।
"अगर गोरखपुर वालों ने अपने राज़ खोल दिए तो वहां विरासत गलियारे की जगह हिरासत गलियारा बनाना पड़ेगा।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/QPjyVXR5YU
इसके साथ ही योगी सरकार पर निशाना साधते हुए गोरखपुर में गोरख धंधा चलने का भी दावा किया है और बीजेपी के कार्यो पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा- दिल्ली सरकार के 11 साल और यहां के 9 साल में गोरखपुर में मेट्रो नहीं बनी वो जानते हैं कि गोरखपुर में गोरख धंधा चल रहा हैं। सपा अध्याक्ष ने कहा- मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोरखपुर के लिए जो घोषणा की थी तो कहा था कि गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे। दिल्ली के 11 साल और इस सरकार के 9 साल पूरे होने जा रहे हैं, ना झांसी में मेट्रो बनी है, ना गोरखपुर में मेट्रो बनी है।”
"कोई मुख्यमंत्री इतना अपने गृह जनपद नहीं गया होगा जितना यह मुख्यमंत्री गए हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/UTYp7Om0Od
गोरखपुर में चल रहा गोरख धंधा
"मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोरखपुर के लिए जो घोषणा की थी तो कहा था कि गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे। दिल्ली के 11 साल और इस सरकार सरकार के 9 साल पूरे होने जा रहे हैं, ना झांसी में मेट्रो बनी है, ना गोरखपुर में मेट्रो बनी है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/bHhiR5h8Hp
सपा चीफ ने सीएम योगी को लेकर कहा कि अगर उन्हें गोरखपुर के लिए कुछ काम करना था तो उन्हें अपनी सबसे पहली घोषणा याद रखनी थी, गोरखपुर में गोरख धंधा चल रहा। अगर गोरखपुर वालों ने अपने राज़ खोल दिए तो वहां विरासत गलियारे की जगह हिरासत गलियारा बनाना पड़ेगा।
Read More: सपा ने 3 विधायकों को पार्टी से निकाला, बोले- जहाँ रहें विश्वसनीय रहें, जानें क्या लगाए आरोप
बीजेपी कर रही जमीन पर कब्जा
"पता नहीं भारतीय जनता पार्टी को क्या हो गया है, जहां जमीन दिखाई दे रही वहां इनके लोग कब्जा कर रहे हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/GK0nTlpxI9
प्रेस वार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा- पता नहीं बीजेपी को क्या हो गया जहां उन्हें जमीन दिखाई दे रही वहां कब्जा कर ले रहे हैं और ये हर शहर/जिला में हो रहा है, शासन-प्रशासन का साथ लेकर कब्जा करने का काम बीजेपी कर रही है। अभी जैसा माता प्रसाद पांडे बड़ा हो रहे थे तो उन्हें रोकने के लिए बुलडोजर और बुलडोजर की बगल में बीजेपी कार्यकर्ता और उनका साथ पुलिस प्रशासन था और उनको समर्थन था वहां के सबसे ऊंचे चुने हुए लोग थे।
"सरकार अपना डर दिखा करके सहमति के पत्र जारी करवा रही है। हमारी मांग है कि डरा कर धमका कर नहीं बल्कि व्यापारियों को बाजार की कीमत के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/0PyD95qSkL
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया लखनऊ में कई तालाब कब्जा हो चुके हैं, सेटेलाइट मैप में जो तालाब दिखाई दे रहे थे 2017 तक वो अब नहीं दिखाई दे रहे। इसकी सही जानकारी के लिए इन्हें अमेरिका जाना पड़ेगा।
भाजपा किसी के सगे नहीं
"अगर व्यापारी लिखकर देंगे तो ऐसे अधिकारियों पर समय आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/vDmr954c2g
सरकार अपना डर दिखा करके सहमति के पत्र जारी करवा रही है। हमारी मांग है कि डरा कर धमका कर नहीं बल्कि व्यापारियों को बाजार की कीमत के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। अगर व्यापारी लिखकर देंगे तो ऐसे अधिकारियों पर समय आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग आरक्षण, संविधान, भाईचारे के खिलाफ है वह सीधा ना बोलकर सेक्युलर और सोशलिस्ट के खिलाफ बोलते हैं। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा- कोई मुख्यमंत्री इतना अपने गृह जनपद नहीं गया होगा जितना यह मुख्यमंत्री गए हैं।
"जो लोग आरक्षण, संविधान, भाईचारे के खिलाफ है वह सीधा ना बोलकर सेक्युलर और सोशलिस्ट के खिलाफ बोलते हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/sqpQ7f1VyH
अयोध्या और प्रयागराज में भाजपा लोकसभा हारी और बनारस में हारते-हारते बची है अब अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर का है। भाजपा के लोग किसी के सगे नहीं है।
"अयोध्या और प्रयागराज में भाजपा लोकसभा हारी और बनारस में हारते हारते बची है अब अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर का है। भाजपा के लोग किसी के सगे नहीं है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/r6xJ9loJY9
पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी मांग है बाजार की कीमत के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए गोरखपुर में और जब उनकी खुद की जमीन का मामला था तो अधिकतम संभव मूल्य पर मुआवजा अपनाया गया और दयावान बनने के लिए वाहवाही भी लूटी सच्चाई तो ये है कि कॉरिडोर के नाम पर बहुत बड़ा भाजपाई लूट तंत्र बना हुआ है। इस खेल में कुछ गिने चुने भाजपाई मलाई काट रहे और स्थानीय जनता के साथ ठगी हो रही। अयोध्या, प्रयागराज में बीजेपी लोकसभा हारी अब अगला नंबर गोरखपुर और मथुरा का है।