आईटी सेक्टर की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी
मुंबई: आईटी सेक्टर में भारी गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को गिरावट में खुले लेकिन बाद में हरे निशान में चले गये। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक SENSEX 487.07 अंक गिरकर 83,252.06 अंक पर खुला। एक समय यह 619 अंक तक नीचे उतर गया था, लेकिन बाद में बाजार में तेजी लौट आई। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 129.12 अंक (0.15 प्रतिशत) ऊपर 83,868.25 अंक पर पहुंच गया था।
Read More: गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का NIFTY 50 सूचकांक 52.50 अंक नीचे 25,675.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 59.05 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 25,786.60 अंक पर रहा।

आईटी सेक्टर का हाल
आईटी सेक्टर में भारी गिरावट देखी गई और NIFTY आईटी सूचकांक 5% से ज्यादा लुढ़क गया। स्वास्थ्य, मीडिया और रियलटी सेक्टरों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। वहीं, ऑटो, धातु, एफएमसीजी, निजी बैंक, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गई।
SENSEX की कंपनियों में इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में थे। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयर ऊपर चल रहे थे।
