देश दुनियाबिजनेस/नॉलेजविदेश

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार धड़ाम

Stock Market: पश्चिम एशिया में जारी संकट और गहरा जाने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक करीब तीन प्रतिशत लुढ़क गये। ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले दूसरे पश्चिमी एशियाई देशों पर अपने हमले तेज कर दिये हैं। इससे तमाम एशियाई शेयर बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी गयी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 20 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गयी और डॉलर की तुलना में रुपया 51 पैसे गिर गया।

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार धड़ाम
मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार धड़ाम

शेयर बाजार धड़ाम

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,862.15 अंक गिरकर 77,056.75 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 2,241.23 अंक (2.84 प्रतिशत) की गिरावट में 76,677.67 अंक पर था। बीच कारोबार में एक समय यह 2,496 अंक उतर गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 582.40 अंक गिरकर 23,868.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 682.65 अंक यानी 2.79 प्रतिशत नीचे 23,767.80 अंक पर था।

Read More: मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, ट्रंप ने दे दी चेतावनी

कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 20 प्रतिशत से अधिक उछलकर 160 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गयी है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास क्रूड 22 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हुआ और 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। रुपया फिलहाल 51 पैसे की गिरावट में 92.33 रुपये प्रति डॉलर पर है। घरेलू शेयर बाजारों में सभी सेक्टर पर भारी दबाव है। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, मीडिया, धातु और रसायन सेक्टरों के सूचकांक चार प्रतिशत सेज्यादा की गिरावट में हैं।

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार धड़ाम
मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार धड़ाम

सेंसेक्स की सभी कंपनियां लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट वाली 10 कंपनियां क्रमशः इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक रहे।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B0_%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B0

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *