ट्रंप को पाक ने किया गुमराह, बलूच ने कहा- ‘तेल बलूचिस्तान में है, पाकिस्तान में नहीं..
Balochistan: अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ तेल को लेकर डील की है जिसका ऐलान करते हुए ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने कि बात कहीं। वहीं अब अमेरिका-पाकिस्तान तेल डील पर बलूचिस्तान के नेता मीर यार ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उन्हें गुमराह किया है ‘तेल बलूचिस्तान में है, पाकिस्तान में नहीं,…
Read More: दोस्त बोलकर भारत से ट्रंप ने की दगाबाजी! भारत पर लगाएगा 25 फीसदी टैरिफ

ट्रंप के साथ हो गया खेला
आपने वो सुना होगा ना कि दूसरों के लिए बुरा सोचने से और बुरा करने से खुद का बुरा हो जाता हैं। ठीक ऐसा ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला हो गया हैं, जहां उसने बीते दिन भारत की दोस्ती पर पीठ पर खंजर खोपा था, ऐसा ही धोखा अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तान ने कर दिया। उसने बलूचिस्तान के तेल को पाकिस्तान का बताकर ट्रंप को गुमराह किया है।

आपको बतादें कि हाल ही में ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ तेल डील का ऐलान करते हुए कहा था कि हो सकता है फ्यूचर में भारत भी पाकिस्तान से तेल खरीदे। साथ ही ट्रंप ने कहा था कि वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। अमेरिका की ये डील भारत पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है। वहीं अब बलोच नेता इस डील के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं। इस क्षेत्र में पहले से ही चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का बड़ा दखल है, जिस कारण से स्थानीय बलूच समुदायों का सरकारों पर अविश्वास बढ़ता गया है।
बलूच ने ट्रंप को लिखा पत्र
वहीं अब ट्रंप की पाकिस्तान के साथ तेल डील के ऐलान को लेकर बलूच नेता मीर यार ने ट्रंप को पत्र लिखकर चेताया है। ट्रंप से कहा है कि जनरल आसिम मुनीर ने आपको पाकिस्तान में तेल भंडार को लेकर गुमराह किया है। इसके साथ ही बलूचिस्तान के नेता मीर यार ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उन्हें गुमराह किया है।
To the Honorable President of the United States, #BalochistanIsNotPakistan
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) July 30, 2025
Your recognition of the vast oil and mineral reserves in the region is indeed accurate. However, with due respect, it is imperative to inform your administration that you have been gravely misled by the… pic.twitter.com/bAMPOYisYK
जानकारी देते हुए बलूच ने लिखा- “तेल, प्राकृतिक गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और दुर्लभ मृदा खनिजों के ये अप्रयुक्त भंडार पंजाब के क्षेत्र में स्थित नहीं हैं, जो वास्तविक पाकिस्तान है। ये बलूचिस्तान गणराज्य के हैं, जो ऐतिहासिक रूप से एक संप्रभु राष्ट्र है और वर्तमान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। यह दावा कि ये संसाधन पाकिस्तान के हैं, न केवल झूठा है, बल्कि यह राजनीतिक और वित्तीय लाभ के लिए बलूचिस्तान की संपत्ति का दुरुपयोग करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।” इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं है।
Read More: सात देशों में छाया UPI, डिजिटल भुगतान में भारत विश्व में बना नंबर- 1
बलूच ने पत्र में लिखा- बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं
पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान का शोषण रोकना केवल बलूच लोगों के लिए न्याय का मामला नहीं है—यह वैश्विक सुरक्षा का मामला है। इसमें कोई संदेह नहीं है: बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं है। हम बलूच लोगों की स्पष्ट सहमति के बिना पाकिस्तान, चीन या किसी अन्य विदेशी शक्ति को अपनी भूमि या उसके संसाधनों का दोहन करने की अनुमति नहीं देंगे। हमारी संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, और उचित स्वामित्व और स्वतंत्रता के लिए हमारा संघर्ष सम्मान और दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

हम संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वे इन सच्चाइयों को पहचानें और बलूच लोगों की स्वतंत्रता और अपनी मातृभूमि तथा प्राकृतिक संपदा पर नियंत्रण की वैध आकांक्षाओं का समर्थन करें। इसके साथ ही CPEC परियोजनाओं को लेकर विरोध, विरोध-प्रदर्शन और यहां तक कि सशस्त्र संघर्ष भी इस क्षेत्र में आम हो गए हैं। मीर यार बलोच ने कहा – हमारे संसाधनों पर हक बलूचों का है। ये पंजाब या इस्लामाबाद के दफ्तरों की मर्जी से नहीं बेचे जा सकते।
पाकिस्तान ने किया था ट्रंप से दावा

आपको बताते चले कि पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ समझौते का एलान किया था। ट्रंप ने कहा था कि वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने ट्रंप के साथ लंच किया था और अपने देश में तेल भंडार होने की जानकारी दी थी।