उत्तर प्रदेश

यूपी में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी, 4 दिन का लंबा वीकेंड

UP RamNavami Holiday: नवरात्री में रामनवमी इस बार दो दिन पड़ रही है, जिसके चलते यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी के मौके पर बड़ा फैसला लिया है। बतादें कि इस बार रामनवमी पर दो दिन का अवकाश रहेगा।

Read More: पश्चिम एशिया संकट पर Trump- PM Modi की अहम बातचीत

यूपी में रामनवमी का 2 दिन अवकाश

यूपी में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी, 4 दिन का लंबा वीकेंड
यूपी में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी, 4 दिन का लंबा वीकेंड

आपको बताते चले कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी पर इस बार छुट्टी दो दिन देने का फैसला लिया है यानि की सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और जनभावना का सम्मान करने के लिए किया है। ऐसे में अब लगातार अवकाश से लोगों को पूजा, यात्रा और दर्शन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही प्रशासन को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

क्यों लिया छुट्टी कै फैसला?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला मुख्य रूप से अयोध्या सहित प्रदेश के तमाम बड़े शक्तिपीठों और मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया है। प्रशासन का मानना है कि रामनवमी पर लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए छुट्टी बढ़ाना जरूरी था। सरकार से लोगों ने भी इसकी मांग की थी।

यूपी में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी, 4 दिन का लंबा वीकेंड
यूपी में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी, 4 दिन का लंबा वीकेंड

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रामनवमी के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था, पीने के पानी, मेडिकल कैंप और सुगम यातायात के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

यूपी में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी, 4 दिन का लंबा वीकेंड
यूपी में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी, 4 दिन का लंबा वीकेंड

अब चार दिन की मिलेगी छुट्टी

  • योगी सरकार के इस ऐलान के बाद प्रदेशवासियों को एक लंबा वीकेंड मिल रहा है।
  • 26 मार्च (गुरुवार): अष्टमी और रामनवमी का अवकाश रहेगा।
  • 27 मार्च (शुक्रवार): रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • 28 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (बैंक और कई कार्यालयों की छुट्टी) हैं।
  • 29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE_%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%AE%E0%A5%80

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *