भाजपा के खिलाफ आप की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा शुरू
- आप की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा का शुभारंभ, लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरे आप नेता संजय सिंह
- 21 से 26 दिसंबर तक रामपुर–मुरादाबाद–अमरोहा में जनता के बीच जाएगी ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा
- रामपुर से शुरू हुई ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा, भाजपा सरकार के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा
- SIR के नाम पर वोट चोरी की साजिश के खिलाफ सड़क पर आप का निर्णायक संघर्ष
- किसी फरमान या सत्ता के अहंकार से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश : संजय सिंह
- यूपी में SIR के नाम पर साढ़े तीन करोड़ वोट काटने की साजिश हो रही है : संजय सिंह
- यह लड़ाई चुनाव की नहीं, वोट और संविधान को बचाने की लड़ाई है : संजय सिंह
- जिस दिन वोट खत्म हुआ, उस दिन सत्ता लाठी से राज करेगी : संजय सिंह
- गरीबों का वोट काटकर भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है : संजय सिंह
- हम हर नागरिक का वोट बचाने की लड़ाई आख़िरी दम तक लड़ेंगे : संजय सिंह
रामपुर में आयोजित विशाल जनसभा में संबोधन। Live
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 21, 2025
#वोट_बचाओ_संविधान_बचाओhttps://t.co/CXiNJSpyiq
Uttar Pradesh: भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर हो रहे सुनियोजित हमलों के खिलाफ आज रामपुर की धरती से एक निर्णायक संघर्ष का आगाज़ हुआ। आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को आसरा कॉलोनी, पहाड़ी गेट, रामपुर से हुआ।
Read More: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट रही सरकार- संजय सिंह
शुरू हुई 6 दिवसीय पदयात्रा
प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर वोट और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई का संकल्प लिया। संजय सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई इस 6 दिवसीय पदयात्रा के माध्यम से SIR के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने, गरीब-दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यकों के वोट छीनने और संविधान को कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ जनता को संगठित किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वोट और संविधान की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रामपुर: “वोट बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा”
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 21, 2025
विशाल जन सभा।
टाल देने से कोई मसला न हल होगा।
एक न एक दिन तो कोई फैसला करना होगा।
अगली नस्लों को तबाही से बचाने के लिए।
जो भी करना है इसी नस्ल को करना होगा।#वोट_बचाओ_संविधान_बचाओ pic.twitter.com/d8hFinsiKe
इस मौके पर संजय सिंह ने कहा- बापू ने जीवन भर अहिंसा, भाईचारे और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया और आज उसी विचारधारा को बचाने का संकल्प रामपुर की धरती से लिया गया है। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति से न देश बन सकता है और न समाज, इसलिए यह पदयात्रा सिर्फ एक पैदल मार्च नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की हुंकार है।
SIR से कर रही बीजेपी साजिश
आसरा कालोनी, पहाड़ी गेट पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में SIR के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मिलकर साढ़े तीन करोड़ वोट काटने की साजिश कर रहे हैं।
Read More: SIR के मुद्दे पर सदन में गरजे संजय सिंह, BJP कर रही वोट चोरी
उन्होंने कहा कि इसी साजिश के खिलाफ यह पदयात्रा शुरू की गई है, क्योंकि अब यह लड़ाई केवल चुनाव की नहीं बल्कि वोट, संविधान, लोकतंत्र और स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है। संजय सिंह ने कहा कि वोट की ताकत ही वह ताकत है जिसके सामने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को झुकना पड़ता है, लेकिन जिस दिन वोट का अधिकार खत्म हो गया, उस दिन सत्ता लाठी के दम पर जनता को कुचल देगी।
रामपुर: विशाल जनसभा के साथ आज शुरू हुई वोट और संविधान को बचाने की मुहिम. आइये आप भी, अमरोहा तक चलने वाली इस पदयात्रा का हिस्सा बनिये – २१ दिसम्बर से २६ दिसम्बर तक #वोट_बचाओ_संविधान_बचाओ पदयात्रा! पदयात्रा से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल करे: 7500040004 या कॉल करें: 8588841358. pic.twitter.com/eUSbLTNaQS
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 21, 2025
संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखते समय स्पष्ट किया था कि राष्ट्रपति और गांव में रहने वाले मजदूर के वोट की कीमत एक समान होगी, लेकिन आज उसी अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने मुरादाबाद में BLO सवेश सिंह की मौत का जिक्र करते हुए कहा- दबाव में आकर उन्होंने रोते हुए वीडियो बनाया और जान दे दी।
देश में 40 से अधिक BLO आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार को केवल अपने वोट चोरी के लक्ष्य की चिंता है। उन्होंने रामपुर की 80 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला नूरजहां का उदाहरण देते हुए कहा कि नियमों के तहत SIR फॉर्म भरने के बावजूद योगी सरकार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, जो सत्ता की संवेदनहीनता और क्रूरता को उजागर करता है।
आज से शुरू हो रही AAP की वोट बचाओ संविधान बचाओ पदयात्रा।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 21, 2025
आसरा कालोनी, पहाडी़ गेट,रामपुर से विशाल जनसभा..Live #वोट_बचाओ_संविधान_बचाओhttps://t.co/Zn6KwVGxvV
संजय सिंह का BJP पर तीखा हमला
संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संसद में प्रदूषण से हर साल 20 लाख मौतों, बेरोजगारी, किसानों को खाद न मिलने, रुपये की गिरावट और BLO की मौत जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से सरकार भागती है और केवल वंदे मातरम् पर बात करने और नफरत की राजनीति करना चाहती है।
उन्होंने मनरेगा में भ्रष्टाचार, महात्मा गांधी के नाम को हटाने, स्कूल बंद करने और डिटेंशन सेंटर की योजनाओं पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी जिस दिन सत्ता में आई, सबसे पहले स्कूलों और अस्पतालों को मजबूत करेगी। उन्होंने साफ कहा कि छह दिन की इस पदयात्रा में रोजगार, किसान, मजदूर और वोट चोरी—हर मुद्दे पर सरकार को बेनकाब किया जाएगा और यह संघर्ष सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा।
रामपुर: गाँधी समाधि पर श्रद्धांजलि!
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 21, 2025
बापू से पद यात्रा की सफलता की प्रार्थना।
“वोट बचाओ-संविधान बचाओ पद यात्रा” आज से शुरू।
ये पद यात्रा 21 से 26 दिसम्बर तक चलेगी।रामपुर,मुरादाबाद,अमरोहा जिलों में जायेगी।
यात्रा से जुड़ने के लिये।
मिस्ड कॉल करें-7500040004
कॉल करें-8588841358 pic.twitter.com/YycZJ0jugN
21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक की पदयात्रा
बताते चलें कि 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलने वाली यह पदयात्रा रामपुर से शुरू होकर मुरादाबाद और अमरोहा तक जाएगी। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह जनसभाएं और जनसंवाद आयोजित कर आम जनता को वोट और संविधान बचाने की लड़ाई से जोड़ा जाएगा।
जब सरकार सवालों से डरने लगे, तब संघर्ष ही उम्मीद की सबसे तेज़ लौ बन जाता है।
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 11, 2025
प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी के नेतृत्व में AAP की “वोट बचाओ – संविधान बचाओ” पदयात्रा
21–26 दिसंबर | रामपुर ➜ अमरोहा
ये यात्रा सिर्फ कदमों की गिनती नहीं, जनता के अधिकारों की… pic.twitter.com/YcJMcHKWXO
पदयात्रा के पहले दिन का समापन रात्रि विश्राम के साथ हुआ। पदयात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर रात्रि विश्राम के लिए जे.आर. पैलेस, अंबेडकर पार्क के पास, सीआरपीएफ के सामने, मुरादाबाद रोड, रामपुर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया और पदयात्रा में शामिल होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के इस आंदोलन को समर्थन दिया।
