यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, मंत्री गुलाब देवी-CM योगी ने दी शुभकामनाएं
UP Board Exams 2026: एशिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड के रूप में शामिल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विक्रमादित्य मार्ग (जियामऊ) परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Read More: मैक्रों- मोदी मुलाकात: रक्षा और AI पर फोकस

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, निगरानी
इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, निगरानी एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गुलाब देवी ने छात्राओं को टीका-चंदन कर पेड़ा खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें शांत मन, आत्मविश्वास और पूरी ऊर्जा के साथ परीक्षा देने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा कि वे अपनी मेहनत से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जियामऊ (सेंटर कोड–341874) में प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय के 304 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी विषय के 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
Read More: दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती में भर्ती
CM योगी ने दिया शुभाशीष
मेरे प्रिय विद्यार्थियो,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 17, 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष।
परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है।…
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया X के जरिए यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर लिखा- ” मेरे प्रिय विद्यार्थियो, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष।
परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा। माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे।”

आज शुरू परीक्षा
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम दिवस हाईस्कूल हिन्दी एवं प्रारम्भिक हिन्दी की परीक्षा 8,033 केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा 7,998 केंद्रों पर आयोजित हो रही है, जिसमें 24,99,370 परीक्षार्थी शामिल हैं।
वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 27,61,696 हाईस्कूल तथा 25,76,082 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3,453 सहायता प्राप्त और 3,984 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं। इनमें से 222 केंद्र अति संवेदनशील और 683 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
मंत्री गुलाब देवी ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (#यूपी_बोर्ड ) के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा मे सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
— Gulab Devi (गुलाब देवी) (@gulabdeviup) February 18, 2026
आप सभी पूरे मनोयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। आपकी मेहनत और तैयारी
1/2 pic.twitter.com/X8qFCv4N4d
मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
आपको सफलता के शिखर तक अवश्य पहुँचाएगी।
— Gulab Devi (गुलाब देवी) (@gulabdeviup) February 18, 2026
ईश्वर से कामना है कि आप सभी अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।
2/2
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (#यूपी_बोर्ड ) के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। आप सभी पूरे मनोयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। आपकी मेहनत और तैयारी आपको सफलता के शिखर तक अवश्य पहुँचाएगी। ईश्वर से कामना है कि आप सभी अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।
