उत्तर प्रदेश

यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां असुरक्षित: इरम रिजवी

  • महिला अत्याचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर आप जिलाध्यक्षा इरम रिजवी ने भाजपा सरकार को घेरा
  • लखनऊ में इरम रिजवी का भाजपा पर सीधा प्रहार, बोलीं—यूपी में बेटियां असुरक्षित, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
  • महिला अपराध और दिनदहाड़े हत्याओं पर इरम रिजवी का हमला—अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार
  • “बेटी बचाओ” का नारा सिर्फ़ पोस्टरों में, ज़मीन पर दरिंदगी: इरम रिजवी
  • गोरखपुर से मेरठ तक अपराधियों का आतंक, सरकार मौन: इरम रिजवी
यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां असुरक्षित: इरम रिजवी
यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां असुरक्षित: इरम रिजवी

लखनऊ: आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश की लखनऊ जिलाध्यक्षा इरम रिजवी ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था और चरमराई महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए जोरदार हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार सिर्फ़ प्रचार, इवेंट और दिखावटी दावों में व्यस्त है।

Read More: डुमरियागंज में आप की ‘नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा’

महिला अपराध और दिनदहाड़े हत्या- इरम रिजवी

इरम रिजवी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में 12वीं की छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। गोरखपुर में आठ साल की मासूम बच्ची शादी में गई और दरिंदगी का शिकार हो गई। कुशीनगर में झोला छाप डॉक्टर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाता है। बाराबंकी में थाने के पास किशोरी को जिंदा जला दिया जाता है।

जौनपुर में कक्षा चार की छात्रा छोटी मांगने के लिए प्रधानाचार्य के कक्ष में जाती है और वहीं अश्लील हरकत का शिकार होती है। कानपुर में शादी समारोह में जा रही 15 साल की किशोरी के साथ पिकअप में गैंगरेप किया जाता है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घटी इन छह घटनाओं के अलावा मैनपुरी में दलित बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। मेरठ में गैंगरेप, ब्लैकमेल और अमानवीय यातनाएँ दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि ये अलग-अलग घटनाएँ नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की ध्वस्त महिला सुरक्षा और नाकाम कानून-व्यवस्था की पूरी चार्जशीट हैं।

पोस्टरों में “बेटी बचाओ” का नारा

उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ” का नारा देने वाली भाजपा बताए कि जब बेटियाँ ही सुरक्षित नहीं, तो सत्ता किस बात की? जब महिलाएँ घर, सड़क, बाजार और यहाँ तक कि ट्रेन में भी सुरक्षित नहीं हैं, तब सुरक्षा के दावे किस आधार पर किए जा रहे हैं? हाल ही में ट्रेन के अंदर एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और आरोपी ट्रेन का ही टीटीई निकला—यह बताता है कि व्यवस्था अंदर तक सड़ चुकी है।

Read More: भारत मंडपम में AI सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इरम रिजवी ने कहा कि प्रदेश में अपराध सिर्फ़ महिलाओं तक सीमित नहीं है। श्रावस्ती में घर में घुसकर हत्या और लूट, सुल्तानपुर में घर के भीतर ट्रक चालक का गला काटकर कत्ल, गोरखपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या—अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। रात के अंधेरे में परिवारों को बंधक बनाया जा रहा है, घरों में घुसकर कत्ल किए जा रहे हैं और सत्ता “सब ठीक है” का झूठा ढोल पीट रही है।

भाजपा राज में अपराधियों को खुली छूट

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों को खुली छूट और आम नागरिक को सिर्फ़ भय मिला है। यह सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और नैतिक आधार पर इसे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी की लखनऊ जिलाध्यक्षा इरम रिजवी ने मांग की कि सभी जघन्य घटनाओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों को फास्ट ट्रैक अदालतों के माध्यम से कठोरतम सजा दी जाए, महिला सुरक्षा के लिए जवाबदेह और पारदर्शी तंत्र स्थापित किया जाए तथा कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/bareilly/aam-aadmi-party-leaders-protested-at-the-collectorate-gate-in-bareilly-2026-02-18

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *