यूपी में पंचायत चुनाव अप्रैल-जुलाई के बीच होंगे- ओम प्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी पंचायती राज विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ी जानकारी दी है। प्रदेश सरकार में पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को दावा किया कि पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई के बीच कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही संपन्न होंगे।
https://sec.up.nic.in/site/notifications.aspx

Read More: आईटी सेक्टर की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी
पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी- राजभर
मंत्री ओपी राजभर के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर संबंधित जिलों में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट 28 फरवरी को प्रकाशित कर दी जाएगी। राजभर ने कहा- सरकार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक इंतजाम किए जा चुके हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

पंचायत चुनाव को लेकर लगी अटकलें
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। मंत्री के इस बयान के बाद चुनाव की संभावित समय-सीमा लगभग साफ हो गई है। फिर भी कई राजनीतिक प्रेक्षकों ने कहा कि अभी तो बहुत मुश्किल लगता है। प्रदेश सरकार बिना विधानसभा चुनाव लड़े पंचायत चुनाव में कूदने से बचेगी।
Read More: Meta–WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
यह ओम प्रकाश राजभर का विचार हो सकता है। वह चाहते होंगे कि पंचायत चुनाव समय से हो, सत्ता में रहने के लिये कोई भी राजनैतिक पैंतरा चलने के अभ्यस्त राजभर करते कुछ, कहते कुछ, दिखता कुछ, देखों उनकी घोषणाओं का क्या मर्म है। चूंकि वह राजनीति में किसी भी संभवना को कभी बंद नहीं मानते इस लिये इसका सही अर्थ तब और स्पष्ट होगा जब सपा मुखिया अखिलेश यादव की इस पर प्रतिक्रिया आयेगी।
