उत्तर प्रदेशक्राइम

UP पुलिस बीजेपी का काम कर रही, तभी हत्याएं हो रही – सपा चीफ

Uttar Pradesh: यूपी में मथुरा में ‘गो रक्षक’ चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद जमकर बवाल देखने को मिल रहा है, ऐसे में अब समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने यूपी की बीजेपी सरकार और यूपी पुलिस को घेरते हुए निशाना साधा हैं।

सपा चीफ का बीजेपी और पुलिस पर आरोप

सपा चीफ अखिलेश यादव ने मथुरा में फरसा वाले बाबा के हत्याकांड को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा- हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- जिस क्षेत्र से प्रधानमंत्री कई बार चुने गए हैं, वहां (UP कॉलेज) एक छात्र ने दूसरे छात्र की हत्या कर दी, खुलेआम गोलियां चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमें पता है कि कहाँ क्या गलत हो रहा है, हम देख सकते हैं कि जो गलत हो रहा है, उस पर क्या प्रतिक्रिया आ रही है। मथुरा में एक हत्या हुई, और उससे पहले वाराणसी में, और उससे भी पहले गोरखपुर में, तो उत्तर प्रदेश में यह सिलसिला चलता आ रहा है। महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं… जब आप पुलिस से कुछ और काम करवाते हैं, तो वे सो जाते हैं। यूपी पुलिस अपना काम नहीं करती है, वे BJP के लिए काम कर रही हैं, अपना काम नहीं कर रहे…”

Read More: योगी सरकार नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को देगी नियुक्ति पत्र

LPG बनी लापता गैस- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा -“अगर पुलिस अपना काम करे और बीजेपी का काम न करे तो बीजेपी की सरकार भी गिर जाएगी।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी कहा, “LPG अब ‘लापता गैस’ बन गई है। इसलिए, कोयला, लकड़ी, स्टोव और इंडक्शन स्टोव खरीदिए।”

ईद को लेकर अखिलेश का बयान

सपा चीफ ने ईद की बधाई देते हुए कहा- “हमारे देश की संस्कृति यह रही है कि हम सब त्यौहार मिल जुलकर मनाते हैं। ईद पर हम संकल्प लेते हैं कि अमन चैन और खुशहाली के साथ आपस में दूरियां खत्म कर के रहे।” “हमारे देश की संस्कृति यह रही है कि हम सब त्यौहार मिल जुलकर मनाते हैं। ईद पर हम संकल्प लेते हैं कि अमन चैन और खुशहाली के साथ आपस में दूरियां खत्म कर के रहे।”

Read More: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े

बीजेपी बस नफरत फैला रही

“समाजवादी पार्टी और समाजवादी सोच के लोग युद्ध के पक्ष में कभी नहीं हैं। भारत जैसे देश ने मौका खो दिया जब विश्व गुरु बन सकते थे, भारत खड़ा हो जाता तो युद्ध नहीं होता।” “भारतीय जनता पार्टी के लोग कुछ नहीं जानते हैं वह केवल नफरत फैलाना चाहते हैं और हर परिस्थिति का राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। अगर साधु बाबा की हत्या हुई है तो मुख्यमंत्री जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।” “यह सरकार पुलिस और प्रशासन से पॉलिटिकल काम लेती है। इसीलिए प्रशासन और पुलिस लॉ एंड ऑर्डर, एडमिनिस्ट्रेशन देख ही नहीं रहे हैं।”

https://samajwadiparty.in/party-president

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *