यूपी सीएम ने लखनऊ में 250 नए इलेक्ट्रिक-CNG कूड़ा वाहन रवाना किए
लखनऊ: लखनऊ शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए 250 नए इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में… https://t.co/5ZKqZ7CFKy
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 1, 2026
लखनऊ में फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सीएम
बताते चले कि यह फ्लैग ऑफ कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इन वाहनों के शामिल होने से शहर में कूड़ा संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया अधिक तेज़, सुचारू और पर्यावरण के अनुकूल होने की उम्मीद है।
स्वच्छता हमारे शहर और हमारे राज्य की समृद्धि का आधार है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 1, 2026
लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन एवं Clean City-Green City की सिद्धि हेतु आज लखनऊ में पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक व CNG वाहनों को फ्लैग ऑफ किया।
नवनिर्माण के नौ वर्षों में हमारा लखनऊ स्वच्छता… pic.twitter.com/8RtMyvIxDA
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार स्वच्छ और हरित शहरों के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
Read More: यूपी में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा, पदयात्रा में जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल दे
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था
लखनऊ को Clean City-Green City के रूप में विकसित करने की दिशा में… pic.twitter.com/iwBpyyrcuQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 1, 2026
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन आधुनिक वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था में सुधार होगा और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद मिलेगी। लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन-
18 नगर निकाय को हमने सेफ सिटी के रूप में Integrated Command and Control Center के साथ जोड़कर CCTV से पूरी तरह कवर किया है… pic.twitter.com/AIFCUNRq1T
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 1, 2026
हमारे 17 नगर निगम व नोएडा व ग्रेटर नोएडा मिलाकर 18 नगर निगम को हमने सेफ सिटी के रूप में विकसित किया है, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़कर सीसीटीवी से पूरी तरह कवर किया है। अब हम इसे सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रहे हैं।
Read More: डिजिटल जनगणना की कल से शुरुआत, पूछे जाएंगे ये सवाल
आज लखनऊ के लिए स्वच्छता एवं हरित विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण रहा।
— Sushma Kharkwal (@Sushma_Kharkwal) April 1, 2026
प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के करकमलों द्वारा लखनऊ नगर निगम के लिए 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों का सफलतापूर्वक फ्लैग ऑफ किया गया। pic.twitter.com/dja3ZLVVdP
अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित
सूर्यवंशी राम की पावननगरी अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो गई है। वहीं लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाकर यह कार्य तेजी से बढ़ाया जा रहा है। CM योगी कहा- लखनऊ ने पिछले 9 वर्षो में विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की। 9 वर्ष में लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा है, यहां के लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने में मदद मिली है।
लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु आज 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया।
— A K Sharma (@aksharmaBharat) April 1, 2026
हरित ऊर्जा से संचालित ये वाहन कूड़ा प्रबंधन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएँगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन!
माननीय महापौर श्रीमती सुषमा ख़र्कवाल जी एवं नगर… pic.twitter.com/WPT5eGpUz0
बताते चले कि लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है। सड़को के चौड़ीकरण का कार्य, कनेक्टिविटी, जल निकासी के कार्य अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य आज नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है।
