डुमरियागंज में आप की ‘नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा’
- डुमरियागंज में ‘नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा’ को मिला अभूतपूर्व जन समर्थन, जगह-जगह सांसद संजय सिंह का हुआ भव्य स्वागत
- नफरत की राजनीति के खिलाफ सड़कों पर उतरी आप, नफरत के खिलाफ और संविधान को बचाने के लिए संजय सिंह नेउठाई आवाज़
- शांति, भाईचारे और देश की एकता को समर्पित है आप की पदयात्रा: संजय सिंह
- भाजपा ने विधानसभा क्षेत्रों को नफरत की प्रयोगशाला बना दिया है, यह पदयात्रा उसी नफरत के खिलाफ: संजय सिंह
- देश किसी बाबा के फरमान से नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा: संजय सिंह
- सरकार का काम बुलडोजर चलाना नहीं, नौजवानों को रोजगार और किसानों को उनका हक देना है: संजय सिंह
- हम स्थानीय मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और विकास पर बात करेंगे, नफरत पर नहीं: संजय सिंह
डुमरियागंज में प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की गरिमामयी उपस्थिति में “नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ पदयात्रा” सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है।
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) February 16, 2026
आज लोग खुद सड़कों पर उतरकर बता रहे हैं कि देश को नफरत नहीं, संविधान, भाईचारे और इंसाफ की राजनीति चाहिए।
यह… pic.twitter.com/s5xBIgzF1l
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में फैलाई जा रही नफरत की राजनीति के खिलाफ और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ सोमवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में आयोजित आम आदमी पार्टी की ‘नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा’ में अभूतपूर्व जनसमर्थन उमड़ा। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता संजय सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उमड़ी भीड़ ने साफ संकेत दिया कि जनता अब नफरत, विभाजन और उन्माद की राजनीति से तंग आ चुकी है और उसे संविधान, बराबरी और भाईचारे पर आधारित भारत चाहिए।
प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की गरिमामयी उपस्थिति में सिद्धार्थनगर जनपद की डुमरियागंज विधानसभा में “नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ पदयात्रा” 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) February 16, 2026
#नफरत_मिटाओ_संविधान_बचाओ pic.twitter.com/0rG1uqcsZf
आप का भाजपा पर तीखा हमला
पदयात्रा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा – डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से नफरत की प्रयोगशाला में बदल दिया गया है। आए दिन भड़काऊ बयान और विभाजनकारी कार्यक्रम आयोजित कर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। यह पदयात्रा उसी सुनियोजित नफरती राजनीति के खिलाफ जनजागरण का अभियान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह देश किसी बाबा के फरमान से नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा और चलेगा भी उसी रास्ते पर।
Read More: Bihar में खुले में मांस बिक्री पर सख्त प्रतिबंध
इस दौरान आप सांसद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब यहां की राजनीति नफरत के एजेंडे पर नहीं, बल्कि स्थानीय मुद्दों पर होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और विकास पर जवाब देना होगा। अगर प्रशासन नफरती तत्वों को संरक्षण देगा तो आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष तेज करेगी।
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की उपस्थिति में निकली “नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ पदयात्रा” में उमड़ा जनसमर्थन बता रहा है कि देश नफरत नहीं, संविधान की राह पर आगे बढ़ना चाहता है।
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) February 16, 2026
जनता का यह संकल्प ही असली ताकत है। 🇮🇳… pic.twitter.com/7i18Kxyrvj
नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा- AAP
आप सांसद ने बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ का उल्लेख करते हुए कहा- एक सफल इंजीनियरिंग करियर छोड़कर राजनीति में आए इमरान लतीफ लगातार क्षेत्र के बुनियादी सवाल उठा रहे हैं और नफरत की राजनीति से सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं। यही आम आदमी पार्टी की पहचान है—जमीन से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष।
सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज विधानसभा में सांसद @SanjayAzadSln जी ने “नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ” विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया।
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) February 16, 2026
जनता का जोश और समर्थन साफ बता रहा है कि देश नफरत नहीं, संविधान और भाईचारे की राजनीति चाहता है।
यही जनशक्ति बदलाव की दिशा तय करेगी। 🇮🇳… pic.twitter.com/uB3I770s2U
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हितों को अमेरिका और ट्रंप के सामने गिरवी रखने का काम किया है। आम आदमी पार्टी ने इसी मुद्दे पर पूरे उत्तर प्रदेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। आत्मनिर्भर भारत के नारे से देश नहीं बचेगा, देश तब बचेगा जब युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों को उनका हक मिलेगा और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की जगह उन्हें सुरक्षा और सम्मान दिया जाएगा। आज किसान, नौजवान, माताएं-बहनें—सबका हक मारा जा रहा है और भाजपा सरकार तमाशा देख रही है।
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर में “नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ” जनसभा में सांसद @SanjayAzadSln जी की आवाज़ के साथ हजारों लोगों का संकल्प जुड़ा।
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) February 16, 2026
यह जनसमर्थन साफ संदेश दे रहा है—संविधान की रक्षा और भाईचारे की राजनीति ही देश की असली दिशा है। 🇮🇳
#नफरत_मिटाओ_संविधान_बचाओ pic.twitter.com/jyvljfay0R
संजय सिंह ने कहा कि ‘नफरत मिटाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा’ शांति, भाईचारे और देश की एकता को समर्पित है। आम आदमी पार्टी संविधान की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
