चमोली में THDC टनल हादसा, 60 मजदूर घायल
उत्तराखंड/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन THDC जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट बदलते समय एक बढ़ा हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार, टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे काफ़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए।
Read More: विश्वनाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, “नो-व्हीकल जोन” घोषित
#WATCH देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में THDC हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में दो लोको ट्रेनें के आपस में टकराने पर कहा, "कल रात ये घटना घटी है लेकिन कोई ऐसी हानि नहीं हुई है 50-60 लोग घायल हुए हैं मेरी सुबह ही वहां… pic.twitter.com/RhRkkaEil9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
DM ने लिया जायजा और घायलों का जान हाल
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बुधवार को कहा – प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल होने की सूचना है। जिसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Read More: ममता के कुशासन से त्रस्त है बंगाल, 2026 में आएगी भाजपा सरकार: शाह
घटना की होगी जांच- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने कहा कि घटना के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला अधिकारी ने कहा हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया जा रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
जिलाधिकारी चमोली, श्री गौरव कुमार ने दी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग के भीतर हुई दुर्घटना की जानकारी।#VishnugadPipalkoti#Accident #Chamoli#Tunnel #Uttarakhand pic.twitter.com/IXNgZin9EM
— DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli) December 31, 2025
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल परियोजना में काम कर रहे अधिकांश श्रमिक और अलग अलग पदों पर कार्यरत आपरेटर जम्मू-कश्मीर, उडीसा, पंजाब और हिमाचल के हैं।
उत्तराखंड सीएम ने मामले की दी जानकारी
चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड़ – पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी चमोली से निरंतर संपर्क में हूं। सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 31, 2025
चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड़ – पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी चमोली से निरंतर संपर्क में हूं। सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से सभी घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
