खेल

WPL 2024 Final: RCB ने जीती WPL की ट्रॉफी, 8 विकेट से दिल्ली की हार

WPL 2024 Final: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रविवार को नया चैंपियन मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानि की RCB ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। दूसरी बार भी दिल्ली को हार नसीब हुई। उसका चैंपियन बनने का सपना टूट गया। बतादे कि RCB ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे, RCB ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। RCB का यह पहला खिताब है।

फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। फाइनल मैच में श्रेयांका पाटिल और मोलीन्यूक्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की पारी 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। अब आरसीबी को खिताब जीतने के लिए 114 रन का टारगेट मिला है। श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की। मंधाना और सोफी डिवाइन के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी। सोफी ने 32 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 31 रन का योगदान दिया। इसके बाद एलिस पेरी नाबाद 35 और ऋचा घोष ने नाबाद 17 रन बनाकर मैच जीत लिया। मीन्नू और शिखा को एक-एक विकेट मिला। 

दिल्ली (DC) कैपिटल्स

मेग लैनिंग (कप्तान) 
शेफाली वर्मा 
एलिस कैप्सी 
जेमिमा रोड्रिग्स 
मारिजैन कैप 
जेस जोनासेन 
राधा यादव 
अरुंधति रेड्डी 
तानिया भाटिया 
शिखा पांडे 
मिन्नू मणि
WPL 2024 में RCB Vs DC के बीच खिताबी मुकाबला आज, कोहली का सपना पूरा करेंगी  स्मृति मंधाना!

आरसीबी (RCB)टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान) 
सोफी डिवाइन 
सब्बिनेनी मेघना 
एलिसे पेरी 
ऋचा घोष  
सोफी मोलिनक्स 
जॉर्जिया वेयरहम 
श्रेयंका पाटिल 
आशा सोभना 
श्रद्धा पोखरकर 
रेणुका ठाकुर सिंह
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *