देश दुनिया

युवा कांग्रेस की गिरफ्तारी पर बोले खरगे- मोदी डरपोक है

दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला किया और कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता नहीं बल्कि श्री मोदी खुद डरपोक हैं जो संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से भी डरते हैं।

युवा कांग्रेस की गिरफ्तारी पर बोले खरगे- मोदी डरपोक है
युवा कांग्रेस की गिरफ्तारी पर बोले खरगे- मोदी डरपोक है

Read More: लोहिया संस्थान में 510 बेड का रैन बसेरा बनेगा, राज्यपाल ने किया लोकार्पण

पीएम ने टेका ट्रम्प के आगे घुटना

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया और कहा- उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर किसानों का नुकसान किया है और उसके खिलाफ जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें डराने के लिए गिरफ्तार किया जाता है लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

Read More: पीएम का ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आना शर्म की बात- राहुल गांधी

खरगे ने लगाए पीएम पर गंभीर आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- “युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है उसके कारण मोदी जी के प्रति लोगों में भारी रोष है। ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनकी सारी शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया।

जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए किया जाना चाहिए था, उसकी बजाय किसानों का नुकसान करने की बातचीत की गई। इससे यह भी साफ़ हो गया है कि लोग समझते थे कि मोदी जी देश के हित में ट्रंप से बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है। यह काम मोदी जी कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे लिखा- “कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही डरपोक है। मोदी साहब खुद डरपोक हैं। डर के कारण वे संसद में आकर अपनी नीतियों का बचाव भी नहीं कर पाते। इसलिए वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवा नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। मैं इसकी निंदा करता हूँ। हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे। हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।”

https://inc.in/congress-sandesh/others/know-about-the-new-congress-president

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *