आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगी सपा: अखिलेश यादव
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी के सांसदों, विधायकों तथा जिलाध्यक्षों सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं नेताओं की उपस्थिति में PDA आडिट अंक 1 PDA आरक्षण घोटाला पुस्तिका को जारी किया।
Read More: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दी चेतावनी
पुस्तिका में छुपे है सारे राज
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 20, 2026
इस पुस्तिका में प्रमाण सहित बताया गया है कि कैसे उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार पिछड़ों और शोषित वर्ग के बेटे, बेटियों और बहुओं से संविधान प्रदत्त आरक्षण का अधिकार छीन लिया गया है? कैसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिये गये संविधान में इस बराबरी के अधिकारयानी आरक्षण को धीरे-धीरे समाप्त करने के प्रयास किये जा रहे है?
पुस्तिका में भाजपा सरकार ने 10 साल में 222 परीक्षाओं में 11,514 पीडीए आरक्षित सीटों की लूट का ब्यौरेवार वितरण दिया गया हैं। यूपी भर्ती में पीडीए आरक्षण घोटाला के साथ 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला में पूरा उल्लेख है। इसके साथ 2027 के चुनाव से पहले आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ, अभियान की भी शुरुआत की गई है।
आरक्षण की लूट कार्यक्रम में मौजूद सपा नेता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 20, 2026
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः20.05.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी के सांसदों,… pic.twitter.com/4OPMBLH5GE
आज आरक्षण की लूट पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सीमा राजभर, सांसद सुश्री इकरा हसन, डॉ. मधु गुप्ता, सहित सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद अजेन्द्र लोधी, सांसद लालजी वर्मा, सांसद सनातन पाण्डेय, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद राजीव राय, सांसद वीरेन्द्र सिंह, विधायक अतुल प्रधान, विधायक इन्द्रजीत सरोज एवं विशम्भर प्रसाद निषाद, महेन्द्र चौहान, अर्मेन्द्र (69हजार भर्ती) आरएस कुशवाहा, राम आसरे विश्वकर्मा, डॉ. राजपाल कश्यप, दद्दू प्रसाद, व्यासजी गोंड, रमेश प्रजापति, डॉ. रामकरन निर्मल ने आरक्षण को लेकर अपने विचार रखे।
Read More: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: जनता को मिलेगा ‘आर्थिक शॉक’
वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने हमें संविधान के रूप में एक ऐसा दस्तावेज देकर गए हैं जिसमें सामाजिक न्याय का राज लाने की शक्ति है। उपेक्षित वंचित और शोषित समाज में ये चेतना पीडीए आंदोलन के रूप में बलवती हो चुकी है। आरक्षण के बगैर राजनीतिक लोकतंत्र अधूरा रह जाएगा। आरक्षण रूढ़िवादी, सामंती सामाजिक ढ़ांचे को तोड़ता है।
देश बचाने का चुनाव हो
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 20, 2026
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः20.05.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान का प्रावधान लागू करवाने के लिए अगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पडे़ तो समझ लेना… pic.twitter.com/qGQzEaaRZQ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा हिटलर के रास्ते पर है। वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है। समाजवादी ही देश को और लोकतंत्र को बचाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संविधान बचाने और देश बचाने का चुनाव होगा। बिना समय गंवाये भाजपा को सत्ता से बाहर करने में एक मिनट का समय भी बर्बाद नहीं करना है।
अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश भर के जिलों से आये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ, पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। यादव ने कहा- मीडिया पर नियंत्रण की साजिश और सोशल मीडिया का दुरूपयोग भाजपा की चाल है। उसकी हर चाल से सावधान रहना है।
भाजपा राज में हो रहा खिलवाड़
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 20, 2026
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः20.05.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भर्तियों में हुई आरक्षण की लूट और घोटाला को लेकर समाजवादी आडिट… pic.twitter.com/nLbrs85Qlv
यादव ने कहा- भाजपा राज में नौजवानों के भविश्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। व्यापार चौपट है। शिक्षक बदहाली में जी रहे है। समाज के हर वर्ग में असंतोष व्याप्त है। जनता में भारी आक्रोश है। अखिलेश यादव ने कहा – समाजवादी पार्टी के साथ जनता है। अब सरकार बदलनी है।
समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनाने के लिए अभी से एकजुट होना है। पीडीए समाज को भरोसा है कि समाजवादी पार्टी में ही उसका सम्मान है। प्रेम दया और अपनापन की भावना से घर-घर गांव-गांव पीडीए का संदेश पहुंचाना है। हर बूथ पर पांच वोट बढ़ा लिए तो भाजपा का पता नहीं चलेगा।
