राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: जनता को मिलेगा ‘आर्थिक शॉक’
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान मंगलवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- देश “आर्थिक तूफान” की ओर बढ़ रहा है और इसका सबसे अधिक असर आम जनता, युवाओं, किसानों तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।
एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2026
12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया – वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था।
और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है।
चोट उन्हें नहीं लगेगी – उनके पास निकलने के रास्ते हैं।
चोट आपको लगेगी – युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को,… pic.twitter.com/GqD8oUApji
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए आरोप
राहुल गांधी ने बछरांवा क्षेत्र में एक नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपति अडाणी और अंबानी के पक्ष में जो आर्थिक ढांचा तैयार किया है, वह टिकाऊ नहीं है और आने वाले समय में पूरी तरह ढह जाएगा। इसके चलते देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है।
Read More: पाकिस्तान तय करें, भूगोल का हिस्सा बनना है या इतिहास- आर्मी चीफ
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को भविष्य में “आर्थिक शॉक” झेलना पड़ सकता है। राहुल गांधी ने कहा- इसका प्रभाव बड़े उद्योगपतियों या सत्ता में बैठे लोगों पर नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय आम लोगों के लिए कठिन होने वाला है।
We get very good information these days.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2026
Modi ji, did Norway agree to your personal request to remove Adani from their pension fund black list? pic.twitter.com/UK9PKD514r
पीएम कर रहे विदेश यात्रा
कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा- एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों को विदेश यात्रा नहीं करने और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर वह स्वयं लगातार विदेश दौरों पर जा रहे हैं।
दो दिवसीय राहुल का कार्यक्रम
राहुल गांधी मंगलवार को अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने बछरांवा में बारात घर का उद्घाटन करने के अलावा खीरो क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम तथा लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अतिरिक्त रायबरेली शहर के पहलवान वीर बाबा क्षेत्र में एक डामर सड़क का लोकार्पण भी किया।
देश की मीडिया पर अडानी-अंबानी का पूरा कंट्रोल है। वो कभी अंबानी की शादी दिखाता है, तो कभी क्रिकेट की बात करता है।
— Congress (@INCIndia) May 19, 2026
जब मैं उनसे कहता हूं कि कभी देश के किसानों और मजदूरों की बात भी कर लो, तो वे मुस्कुरा कर कहते हैं👇
– राहुल जी, हम आपकी बात समझते हैं, लेकिन हमें भी परिवार चलाने के… pic.twitter.com/jl5LIVou7k
उनके कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार रात्रि विश्राम भुये मऊ गेस्ट हाउस में होगा, जहां वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे। बुधवार सुबह वह लोधवारी क्षेत्र में अमर शहीद वीरा पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा बहुजन स्वाभिमान सभा में भी शामिल होंगे।
