CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक के आरोपी को किया गिरफ्तार
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गये लोगों की कुल संख्या 13 हो गयी है।
Read More: NEET-UG 2026: Re-exam, एडमिट कार्ड की डेट जारी, होंगे बदलाव

नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) के आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI सूत्रों ने बताया कि नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) प्रश्न लीक मामले में डॉ. मनोज शिरुरे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो लातूर का रहने वाला एक डॉक्टर है। उसने एक कोचिंग सेंटर के मालिक (जो खुद आरोपी है) के बेटे सहित तीन छात्रों को आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी।
#UPDATE | NEET-UG 2026 paper leak case | Rouse Avenue court reserved order on the police custody of Dr Manoj Shirure and Tejas Harshad Kumar Shah. The CBI sought 5 days' custody of both Accused
— ANI (@ANI) May 27, 2026
The court also reserved order on the judicial custody of Prahalad Kulkarni and… https://t.co/oiVTgBLBBa
गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो पुणे स्थित एक कोचिंग सेंटर, डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी (एपीएमए) में भौतिक विज्ञान का संकाय है। उसे नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) परीक्षा के लीक हुए भौतिक विज्ञान के प्रश्न गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से मिले थे।
CBI जांच में खुला राज
📢 Important for NEET UG 2026 candidates!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 22, 2026
Fee refund portal is now LIVE 🎉
Here's what you need to do:
👉 Log in to your NEET UG 2026 registration portal
👉 Click the refund link
👉 Submit your bank account details
🏦 Keep these ready:
• Account Holder Name
• IFSC Code
•… pic.twitter.com/3V8ADOzWGs
इस मामले में पूरी कड़ी और साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने अब तक 49 जगहों पर तलाशी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गईयीचीज़ों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने यह मामला 12 मई, को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया था, जो नीट -यूजी 2026 (NEET-UG 2026) परीक्षा के कथित पेपर लीक से संबंधित थी। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद, विशेष टीमें गठित की गयीं और देश भर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गयी। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गयी।
जानें क्या था पेपर लीक का मामला
अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभिन्न विशेष टीमें आपस में तालमेल बिठाकर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। जांच में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान के उन प्रश्नों के लीक होने के असली स्रोत का पता चला है, जिन्हें परीक्षा से पहले ही प्रसारित कर दिया गया था।
