देश दुनियाटेक्नोलॉजी/ एजुकेशन

NEET-UG 2026: Re-exam, एडमिट कार्ड की डेट जारी, होंगे बदलाव

NEET-UG–2026: NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी, साथ ही 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी होंगे। आपको बतादें कि घोषणा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस जारी करते हुए कहा- NEET(UG)–2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी और छात्रों को 14 जून तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

Read More: NEET परीक्षा रद्द, नई तारीख आएगी जल्द- NTA

NEET परीक्षा को लेकर हुए बदलाव

बताते चले कि आज यानी की शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- अगले वर्ष से NEET परीक्षा OMR शीट के बजाय कंप्यूटर आधारित मोड में कराई जाएगी। साथ ही इस बार दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा, ताकि उन्हें यात्रा और अन्य परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: सफलता का सूत्र

CBI कर रही जांच

शिक्षा मंत्री ने कहा – 3 मई को आयोजित परीक्षा के बाद 7 मई को कुछ शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद सरकार ने तत्काल जांच शुरू कर दी। जांच में 12 मई तक यह स्पष्ट हो गया कि “गेस पेपर” के नाम पर असली प्रश्नपत्र के सवाल बाहर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि शिक्षा माफिया की वजह से किसी मेहनती और ईमानदार छात्र का भविष्य प्रभावित हो।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी गई है। परीक्षा माफियाओं के खिलाफ सरकार की लड़ाई जारी रहेगी और इस बार जांच एजेंसियां पूरी सख्ती से कार्रवाई करेंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को कठोर दंड भुगतना पड़ेगा।

NEET-UG 2026: Re-exam, एडमिट कार्ड की डेट जारी, होंगे बदलाव
NEET-UG 2026: Re-exam, एडमिट कार्ड की डेट जारी, होंगे बदलाव

अफवाहों से सावधान रहे- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा- डिजिटल युग में फर्जी खबरें बड़ी चुनौती बन चुकी हैं, इसलिए छात्र और अभिभावक केवल सरकार या एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा- NTA हर साल करोड़ों छात्रों की परीक्षाएं आयोजित करता है और “जीरो एरर” सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा- छात्रों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

https://neet.nta.nic.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *