यूपी में संविधान नहीं मनुस्मृति लागू है- राहुल गांधी
Parliament Winter Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को संविधान पर चर्चा में हिस्सा लिया, इस दौरान राहुल ने कहा- द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- जब आप अडानी को धारावी बेचते हैं तो धारावी के लोगों का अंगूठा काटते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए संभल हिंसा का भी जिक्र किया इसके साथ ही हाथरस रेप केस का मुद्दा उठाते हुए यूपी की योगी सरकार पर भी निशाना साधा हैं।
Read More: संभल अभियान: बिजली चोरी और मंदिर पर अवैध कब्जे का खुलासा
यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति…
राहुल गांधी ने सदन में संविधान पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा में संभल हिंसा का भी जिक्र करते हुए कहा- संभल में बेकसूर लोगों को मार दिया गया, ये एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाते हैं। इसी के साथ ही राहुल गांधी ने हाथरस रेप को योगी सरकार पर भी निशाना साधते हुए हाथरस में चार साल पहले एक दलित युवती का बलात्कार हुआ। अपराधी बाहर घूम रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार कैदी की तरह जी रहा है। ये संविधान में कहां लिखा है? उन्होंने कहा कि यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है।
बीजेपी से राहुल ने पूछे सवाल
वहीं राहुल गांधी ने लोकसभा में संविधान दिवस पर सावरकर और मनुस्मृति पर सवाल उठाते हुए बीजेपी से पूछा कि क्या वे सावरकर के मनुस्मृति से देश चलाने के विचार से सहमत हैं? राहुल ने द्रोणाचार्य-एकलव्य की कहानी सुनाई और कहा संविधान में अंबेडकर, गांधी नेहरू के विचार हैं। उन विचारों का श्रोत शिव, बुद्ध, महावीर, कबीर आदि थे। उन्होंने कहा, संविधान को लेकर सावरकर ने कहा था कि संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है, इसकी जगह मनु स्मृति को लागू करना चाहिए। जब आप संविधान को बचाने की बात करते हैं तो आप अपने नेता सावरकर का मजाक बना रहे हैं।
जाति जनगणना पर बोले राहुल
राहुल गांधी ने कहा, जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के लोगों का युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप अडानी को धारावी बेचते हैं तो धारावी के लोगों का अंगूठा काटते हैं। जब आप अडानी की मदद करते हैं तो देश के लोगों का अंगूठा काटते हैं। राहुल गांधी ने कहा, हम देश में जाति जनगणना के जरिए दिखाना चाहते हैं कि आपने किस किसका अंगूठा काटा है।आरक्षण की सीमा की 50 प्रतिशत की दीवार भी हम ही गिराएंगे।