ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (26-12-2024): बिजनेस में तरक्की के लिए जातक करें यह उपाय

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 26-12-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: जनता की हुई मौज, ठंड में योगी सरकार लाई प्रदेश वासियों के लिए नई स्कीम

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 26 दिसंबर 2024, संवत – 2081, शाली वाहन – 1946, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु – हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 47 मिनट पर, मास – पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – कृष्ण, तिथि – एकादशी रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक, दिन – गुरुवार, नक्षत्र – स्वाति नक्षत्र शाम 5 बजकर 41 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read more: दिल्ली HC का फैसला, रेप, एसिड अटैक, यौन शोषण, POCSO पीड़ितों का हो फ्री इलाज

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सौंदर्य प्रसाधन सामग्री संबंधित काम करने वाले को बहुत लाभ होगा। जातक को निकटवर्ती महिला का सहयोग मिलेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों  के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा सर्दी से बचाव करें।  सर्च करने वाले लोगों को जल से जुड़ी जानकारी से लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गणेश पूजन करें। जातक दूर्वा से अभिषेक करें, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता या रिश्तेदार महिला से लाभ होगा। जातक को रुका हुआ भूमि वाहन संबंधी लाभ मिलेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तंत्र साधना करने वाले लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। जातक का चींटी को आटा देना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक के लिए सुख के साधन बनेंगे, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गौ सेवा करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पीला केशर युक्त खीर से हवन करें। जातक पीला वस्त्र धारण कर पीपल वृक्ष की लकड़ी से हवन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जलीय पदार्थ के व्यापार से लाभ होगा। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आय के नए श्रोत बनेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, काले तिल से शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दिन में 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *