अखिलेश यादव : असली पापी नहीं बचेंगे! सच सामने आएगा
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व पर परोक्ष रुप से तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावे का सच सामने आकर रहेगा और “असली पापी” अपने कर्मों की सज़ा से नहीं बच पाएंगे।
Read More: BJP के नए अध्यक्ष का यूपी में मेगा रोड शो!
अखिलेश का पोस्ट- कर्मों की सजा से नहीं बचेंगे
अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पर लिखा- “ आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है।”
आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 4, 2026
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “ 140 करोड़ देशवासी और दुनिया भर के चंदा-दान देने वाले सनातनी यह जानना चाहते हैं कि “हर काम में आगे रहने वाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछे वाले को आगे क्यों कर दिया। क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है कि ‘महापाप ’ के दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फँसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो।”
सपा मुखिया ने कहा, “जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुख़बिरी कर रहे हैं। बँटवारे की लड़ाई सारे राज़ खोल देगी।”
अखिलेश यादव ने कहा, “जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो ‘असली पापी’ याद रखें जहाँ भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है। इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ मुद्दे सार्वजनिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा या संबंधित पक्ष की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
