उत्तर प्रदेश

BJP के नए अध्यक्ष का यूपी में मेगा रोड शो!

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Read More: आज जारी हो सकती है भाजपा की जिला सूची

लखनऊ में भव्य स्वागत

अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी कर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

BJP के नए अध्यक्ष का यूपी में मेगा रोड शो!
BJP के नए अध्यक्ष का यूपी में मेगा रोड शो!

लखनऊ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक उनके स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर मंच और स्वागत द्वार बनाए गए हैं जहां पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनका अभिनंदन करेंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एयरपोर्ट से रोड शो करते हुये भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और जयघोष के साथ उनका स्वागत करेंगे।

आगामी चुनावों की तैयारियां

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके प्रवास के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें संगठन की गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।

https://up.bjp.org/hi

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *