छात्रों से माफी मांगें, प्रधान को हटाएं- कांग्रेस
दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो के जरिए पेपरलीक को लेकर दिए गए बयान पर शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद में आकर बयान देना चाहिए।
Read More: धर्मेंद्र प्रधान की नई शिक्षा नीति और बवाल
कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर करेगी चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- देर रात संसद के बाहर एकतरफा ‘मन की बात’ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी-डंडों और पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Students are on ground zero, because Modi Govt is now using these much-respected universities as propaganda outlets to bully them.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 24, 2026
Instead of making Dharmendra Pradhan resign and then start a meaningful discussion on the Education System, Modi-Shah have resorted to denigerating… pic.twitter.com/Kw4WbD0LeQ
मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से इस दिशा में यह सारे कदम उठाए जाने के बाद ही कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।
बुद्धिमत्ता का अपमान मत कीजिए- राहुल
Mr. Modi, our students are demanding Dharmendra Pradhan’s resignation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
Don’t insult their intelligence with this pathetic midnight video.
1. Sack Pradhan.
2. Punish those who beat students.
3. Apologise https://t.co/7SLB6pQqZx
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा- “मोदी जी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस दयनीय वीडियो से उनकी बुद्धिमत्ता का अपमान मत कीजिए।” उन्होंने आग्रह करते हुए सरकार से कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए, छात्रों की पिटाई करने वालों को दंडित किया जाए और छात्रों से माफी मांगी जाए।

