उत्तर प्रदेशलाइफस्टाइल/हेल्थ

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर अंगदान जागरूकता अभियान

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ने देशभक्ति और अंगदान जागरूकता के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ : इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक सरोकार के साथ चेतना स्कूल, अलीगंज में मनाया गया। कार्यक्रम में चेतना एवं वाणीप्रदा स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read More: FCRA विधेयक पर मायावती ने सरकार-विपक्ष को घेरा!

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर चेतना एवं वाणीप्रदा स्कूल की प्रधानाचार्या, कल्याण विभाग से पृज्ञा तिवारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

विद्यार्थियों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ द्वारा “अंगदान” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। बच्चों के कौशल विकास और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब की ओर से ढोलक एवं मंजीरे तथा क्रेयॉन्स उपलब्ध कराए गए। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक फलों के जूस/पेय एवं बिस्किट भी वितरित किए गए। बच्चों के साथ इस आत्मीय सहभागिता ने समारोह को और अधिक आनंदमय बना दिया।

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर अंगदान जागरूकता अभियान
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर अंगदान जागरूकता अभियान

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अंगदान जागरूकता रैली रही, जिसमें चेतना स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने भाग लिया। रैली चेतना स्कूल के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई और इसके माध्यम से लोगों को अंगदान के महत्व तथा अंगदान के जरिए जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वंदना अग्रवाल,रीता सिंह, संगीता मित्तल, संगीता मारवाह, मालविका, मल्लिका रस्तोगी, रोली बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

https://aangdaan.delhi.gov.in/site/awareness-campaigns

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *