उत्तर प्रदेश

मुस्लिम वोट के लिए मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल: शाही

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भगवान कृष्ण का वंशज होने का दावा करने वाले सपा नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि सपा नेता मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण धार्मिक स्थलों पर जाने से बचते हैं।

Read More: अखिलेश की ‘ब्लू ब्रिगेड’ से 2027 का नया सियासी खेल!

मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल

मुस्लिम वोट के लिए मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल: शाही
मुस्लिम वोट के लिए मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल: शाही

सूर्य प्रताप शाही ने ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र’ के शिलान्यास कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में सपा महासचिव शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भगवान कृष्ण का वंशज होने के दावों को लेकर सवाल उठाया और कहा – जो अपने पूर्वजों का सम्मान और दर्शन नहीं कर सके, वे खुद को उनका वंशज कैसे बता सकते हैं।

कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं को डर है कि अगर वे सनातन धार्मिक स्थलों पर जाएंगे तो उनके मुस्लिम मतदाता नाराज हो सकते हैं। शाही ने विपक्षी नेताओं पर छुआछूत की मानसिकता रखने का आरोप भी लगाया।

जैविक खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी

शाही ने कहा कि विपक्षी नेता धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति करते हैं। उन्होंने सपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों को लेकर समाज में बहस खड़ी की जाती है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीलीभीत में बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किसानों के लिए अहम बताया गया। यह केंद्र सात एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। यहां किसानों को बासमती की उन्नत खेती, बीज उत्पादन और जैविक खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

https://www.etvbharat.com/amp/hi/state/surya-pratap-shahi-attacks-akhilesh-yadav-says-the-colors-of-politics-change-every-day-ups26090903139

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *