
यूपी ट्रेड शो से युवाओं को ग्लोबल मार्केट का मौका!
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश के युवाओं, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में युवा उद्यमियों के लिए वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर है।
Read More: यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी ने बताई विकास की यात्रा
प्रदेशवासियों को सीएम योगी की पाती
उन्होंने युवाओं से इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेने और नए बाजारों तथा कारोबारी संभावनाओं को समझने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया- “मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिले, हमारे कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया पहचाने, इसी उद्देश्य से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन वर्ष 2023 में आरंभ किया गया था।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिले, हमारे कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया पहचाने, इसी… pic.twitter.com/LvEj8ZL7Hx— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 21, 2026
उत्तर प्रदेश की पहचान केवल बाजार और जनशक्ति नहीं, बल्कि यहां के युवाओं के कौशल, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी है। प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं, अपितु रोजगार देने वाला उद्यमी बने, इसी सोच के साथ सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
मैं प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से आग्रह करता हूं कि इस अवसर का लाभ उठाएं। बड़ी संख्या में आएं, नए संपर्कों और नए बाजार को समझें तथा अपनी प्रतिभा एवं क्षमता के अनुरूप नए अवसर तलाशें।
आपके प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा और इसी के बल पर हम वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के स्वप्न को साकार करेंगे।”

विकसित उत्तर प्रदेश के सपने साकार
उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों और प्रतिभाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के प्रयास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। इन प्रयासों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।
