
अखिलेश के साथ आए Gen-Z युवा!
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के जेन-जी युवाओं के दल ने भेंट की और उन्हें अपने पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
Read More: पंकज चौधरी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला!
जेन जी विद अखिलेश भइया
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याएं बताई। छात्रसंघ बहाली की मांग की। बढ़ते शैक्षिक खर्च और बेरोजगारी को मुख्य समस्या बताया। युवाओं ने कहा कि लैपटॉप देकर अखिलेश यादव जी ने नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया। बड़ी संख्या में नौजवान समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हे। उनका भरोसा अखिलेश यादव पर है। उन्होंने नारा लगाया ‘वी लव अखिलेश भइया‘ और जेन जी विद अखिलेश भइया।‘
समाजवादी सरकार में ‘दवा-पढ़ाई सस्ती होगी
अखिलेश यादव ने जेन-जी युवा दल से संवाद करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर नौजवानों की पढ़ाई और रोजगार के साथ पाठ्यक्रम पर भी विचार किया जाएगा। नौजवानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा होगी। समाजवादी सरकार में ‘दवा-पढ़ाई सस्ती होगी‘ नारे को व्यवहारिक रूप दिया गया था। उन्होंने नौजवानों से अपनी मुख्य समस्याएं लिख कर देने को कहा।

लखनऊ विश्वविद्यालय की पीएचडी छात्रा कु0 अंशिका चौहान के नेतृत्व में प्रियांष्शी, हिमांशु संघर्षी, कुमार अभिजीत, आदित्य जायसवाल, विकास चौरसिया, श्रेया जायसवाल, मोहित पाल, सौरभ चौरसिया, कु0 अल्पिका, आयुशी मिश्रा, पलक शर्मा, कु0 आंचल, शुभांगी यादव, आदित्य यादव, आनन्द यादव, अंकुरूघ कुमार, कु0 बरखा एवं आर्यन मिश्रा ने भी भेंट की।
