देश दुनियाचुनाव

AAP की प्रियंका कक्कड़ समेत 3 नेता कांग्रेस में शामिल

दिल्ली: आम आदमी पार्टी की पूर्व मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियंका कक्कड़, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार रजत राकेश टंडन शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गये।

AAP के तीन प्रमुख नेता कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के प्रभारी डॉ.नासीर हुसैन, कार्य समिति के सदस्य राजीव शुक्ला, संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में इन नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी और उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ने कहा कि लद्दाख से कन्याकुमारी तक लोग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

जानें क्यों हुए शामिल

राजीव शुक्ला ने इस मौके पर कहा- आज बहुत खुशी का दिन है। उत्तर प्रदेश के काफी प्रभावशाली नेता और आठ बार विधायक पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के साथ ही प्रियंका कक्कड़ और रजत राकेश टंडन भी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के साथ आने से उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति पर प्रभाव पड़ेगा।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा- वह दिल्ली को फिर से वैसा ही हरित, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित देखना चाहती हैं, जैसी वह उनके बचपन के दिनों में थी। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में एक दशक से अधिक समय के अनुभव के बाद उनका विश्वास है कि कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। आम आदमी पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जनता से कहा था कि वह बंगला और गाड़ी नहीं लेगी, लेकिन बाद में निजी यात्रा के लिए चॉपर का इस्तेमाल होने लगा।

Read More: राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्होंने जनता को बताया है कि उसका वोट चुराया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं का उन्हें पार्टी परिवार का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद दिया। रजत राकेश टंडन ने कहा कि उनके परिवार का कांग्रेस से पुराना जुड़ाव रहा है और उनकी सोच तथा समझ कांग्रेस पार्टी के साथ रही है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार के तौर पर उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस को कवर किया है और इस दौरान देखा कि यह ऐसी पार्टी है, जिसमें लोगों की बात सुनी जाती है। देश का युवा आज परेशान है और सड़कों पर है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। यदि किसी ने युवाओं के लिए आवाज उठायी है तो वह राहुल गांधी हैं।

उन्होंने कहा कि कई लोग दबे और कई लोग चुप हुए, लेकिन राहुल गांधी मजबूती से खड़े रहे। यही कारण है कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन के परिवार से हैं और वह दशकों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे है।

https://www.etvbharat.com/amp/hi/bharat/aam-aadmi-party-chief-national-spokesperson-priyanka-kakkar-joins-congress-party-dln26100302696

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *