आज का राशिफल (2-03-2025): गायत्री मंत्र जाप से बनेंगे बिगड़े काम
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 2-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: सावधान! Reels और Shorts Video देख रहे, तो हो रहे “ब्रेन रोट” के शिकार
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 2 मार्च 2025, संवत – 2081, शाली वाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 23 मिनट पर, मास-फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – शुक्ल, तिथि- तृतीया रात्रि 9 बजकर 3 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – उत्तरा भाद्र पद नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आमदनी के नए श्रोत बनेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव होगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में वृद्धि होगी। जातक दूर्वा से गणेश पूजन करें, चींटी को मीठा आटा दे।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, बजरंग बाण का 11 बार पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक पीला केशर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर तिल डालकर जल अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक गौ सेवा करें, सफेद वस्तु का दान करें।