ज्योतिष-धर्म

दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे विपरीत राज योग

दीप ज्ञान ज्योतिष : राम राम जी जैसा कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष के क्लास में गुरु का प्रसाद मानकर हम लोग सीखते हैं। ठीक हर हफ्ते रविवार की तरह दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे आज का विषय विपरीत राज योग…

दीप ज्ञान ज्योतिष में सीखे आज का विषय विपरीत राज योग…जैसा की हम सब मिलकर प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष सीखते आए हैं आज का विषय है कुंडली में विपरीत राज योग…

Read More: नीले ड्रम में मिला करोड़ों का खजाना

दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे विपरीत राज योग
दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे विपरीत राज योग

विपरीत राज योग

दोस्तों यह विपरीत राज योग क्या है इसको जाने जब कोई ग्रह अपनी नीच की राशि में बैठा हो अथवा छठे-आठवें-बारहवें त्रिक भावों में बैठा हो तो किस प्रकार विपरीत राज योग बनता है इसको जाने…

नीच राशि भंग

पहले नीच राशि में ग्रह को जाने जैसे गुरु मकर राशि में नीच का होता है, कर्क राशि में उच्च का होता है। जब वह मकर राशि में नीच का होता है उसपर उच्च राशि का नाथ चंद्रमा से गुरु केंद्र में हो जाये। चंद्रमा उसपर पूर्ण दृष्टि से देखे या चंद्रमा के साथ गुरु खुद ही जाये तो इस स्थिति में चंद्रमा गुरु की पारस्पर दृष्टि से गुरु बलवान हो जाता है इस परिस्थिति में गुरु का नीच भंग हो जाता हैं। वही गुरु कुंडली में राज योग उत्पन्न करता है अर्थात जातक को राजा बनाता है।

दूसरा नीच भंग शुक्र का शुक्र मीन राशि में उच्च का होता है, कन्या राशि में नीच का होता है, वही फ़ार्मुला यहाँ लगेगा शुक्र का नीच नाथ बुध स्वग्रही कन्या का हो या शुक्र पर अपनी शुभ दृष्टि से देख रहा हो उस समय नीच भंग हो जाता हैं। वही शुक्र जो नीच राशि में था जब उच्च का फल देता है तो राज योग बनता हैं मनुष्य को मालामाल कर देता है।

उदाहरण के लिए अमिताभ बच्चन की कुंडली में यह योग देखा जा सकता है। जहां संसार की सब सुख सम्पन्नता के साथ इस सदी का महानायक बना दिया। ज्योतिष में ग्रहों का खेल है जो पूर्व जन्म के संस्कार के साथ लेकर इस जन्म में सुख सम्पन्नता देता है।

NOTE:- शेष अगले हफ्ते मिलेगा। ज्योतिष विषय सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है गुरु के कृपा से मिलता है। यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

यह ज्ञान बहुत ही खूब सूरत है इसमें जितना घुसा जाए उतना मजा आता है जीवन का जीव का आत्म का ब्रह्मांड का प्रकृति का ज्ञान भरा पड़ा है। हमारा प्रयास है समाज में जो विद्या लुप्त होती जा रही है, उसको भ्रमित किया जा रहा है अल्प ज्ञानी उसका दुरुपयोग कर रहे है। उन तक ज्ञान का विस्तार पहुंचे, ज्योतिष संबंधी जानकारी जो हर हफ्ते दिया जाता है उसे सीखना चाहते है तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ से संपर्क करें, बाकी ज्योतिष से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए भी संपर्क करें।

voice of truth news channel

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *