
भाजपा का राहुल पर पलटवार- देश में अराजकता फैला रहे
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों के ‘मॉक पार्लियामेंट’ को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘दिल बहलाने का फसाना’ बताते हुए शनिवार को कहा कि मोदी सरकार गरीबी दूर करने में जुटी है जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अराजाकता फैलाने के नाकाम प्रयास में लगे हैं।
Read More: ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग प्रस्ताव पेश
राहुल गांधी की कांग्रेस अराजकता फैला रही

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- ‘भारत में अराजकता उत्पन्न करने के अपने मंसूबों में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने’ शहजादे के बिगड़े दिल को सुकून देने के लिए एक फसाने की संसद यानी मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया है।”
डॉ त्रिवेदी ने कहा कि इस फसाने के समय विश्व बैंक की ओर से जारी रिपोर्ट में देश की हकीमत सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के बीच अत्यधिक गरीबी 27.6% से घटकर 2.6% रह गई और 84% आबादी प्रतिदिन 400 रुपये से अधिक कमाती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा- “भाजपा और एनडीए सरकार गरीबी उन्मूलन तथा जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि कांग्रेस और राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।”
भारत में अराजकता उत्पन्न करने के अपने मंसूबों में नाकाम रहने के बाद, अपने बिगड़े दिल शहजादे को सुकून देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक प्रहसन का आयोजन किया है, यानी मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया है।मगर एक जोरदार हकीकत विश्व बैंक की ओर से देश के सामने आई है।विश्व बैंक ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने 2011 से 2023 तक गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार, एक दौर में जहां भारत की 27 प्रतिशत से अधिक आबादी अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर केवल 2.6 प्रतिशत रह गया है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लगभग 13-14 वर्ष पहले भारत की 57 प्रतिशत आबादी की प्रतिदिन की आय 4.2 डॉलर से कम थी। आज यह आंकड़ा घटकर केवल 16 प्रतिशत रह गया है, जिनकी प्रतिदिन की आय भारतीय मुद्रा में लगभग 400 रुपये से कम है।यानी, आज 84 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन की आय 400 रुपये से अधिक है।हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार भारत के हर व्यक्ति का जीवन स्तर उठाने के लिए न केवल प्रतिबद्ध है, बल्कि इस दिशा में सफलता भी हासिल कर रही है। गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में हमने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है और विश्व बैंक की रिपोर्ट ने भी इसे स्वीकार किया है।साफ है कि इस मॉक पार्लियामेंट की मॉकिंग एक प्रकार से विश्व बैंक के कठोर आंकड़ों ने ही कर दी है।इसलिए हम एक ही पंक्ति में कहेंगे कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए भारत से गरीबी हटाने के लिए प्रयासरत हैं, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी, मोदी जी को हटाने में नाकाम रहने के बाद, अराजकता की आग फैलाने में लगी है।– डॉ. @SudhanshuTrived
— BJP (@BJP4India) October 31, 2026
सरकार गरीबी हटाने में जुटी है
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट में 2011 से 2023 के बीच गरीबी कम करने में भारत की तीव्र सफलता का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले गरीबी का अनुपात 27% से अधिक था। विश्व बैंक ने यह भी बताया है कि करीब 13-14 साल पहले भारत की 57% आबादी की प्रतिदिन की आमदनी 2 डॉलर से कम थी, जबकि आज भारतीय मुद्रा के हिसाब से प्रतिदिन 400 रुपये से कम कमाने वाले लोगों की संख्या घटकर केवल 16% रह गई है। यानी आज भारत की 84% आबादी प्रतिदिन 400 रुपये से अधिक कमाती है।
उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 में विश्व बैंक ने आर्थिक समानता को लेकर गिनी इंडेक्स जारी किया था, जिसमें भारत का स्कोर 22.5 था। इसके आधार पर भारत दुनिया के सर्वाधिक आर्थिक समानता वाले देशों में चौथे स्थान पर रहा। उन्होंने राहुल गांधी के अगस्त 2013 के ‘ गरीबी केवल एक मानसिकता है’ और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के ‘पैसे पेड़ों पर नहीं उगते’ वाले बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच और प्रधानमंत्री मोदी की सोच में जमीन-आसमान का अंतर है।
बहाने नए, हार वही: राहुल गांधी के झूठे दावों की पोल खुली! 🎯मतदाता सूची से लेकर मतदान और मतगणना तक, हर प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के 20 लाख बूथ एजेंट (BLAs) शामिल होते हैं।बिना सबूत वोट चोरी के आरोप लगाना कांग्रेस की चुनावी हार छिपाने की कोशिश भर है!#SaveDemocracyRemoveAnarchy
— BJP (@BJP4India) October 31, 2026
मॉक पार्लियामेंट का मजाक
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “मॉक पार्लियामेंट का मजाक विश्व बैंक के ठोस आंकड़ों ने ही बना दिया है। प्रधानमंत्री देश से गरीबी हटाने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मोदी को हटाने में नाकाम रहने के बाद देश में अराजकता फैलाने में जुटी है।” उन्होंने कहा- ‘जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बताने का प्रयास करते थे, वही लोग दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को भारत आने का निमंत्रण देते हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को गंभीरता से विचार करना चाहिए कि हकीकत क्या है और फसाना क्या है।
उल्लेखनीय है कि आज ही राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर आयोजित मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के साथ मिल कर मतदाता सूचियों में मनमर्जी से नाम काटने जोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने, चुनाव आयोग में नियुक्तियों संबंधी 2023 के अधिनियम को रद्द करने तथा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह और संविधान के आपराधिक हनन के मामले में न्यायालय में मुकदमा चलाने का प्रस्ताव रखा गया।
