
बेटी के खर्चों से परेशान हुए बिल गेट्स, दी चेतावनी
3 दिन में 30 करोड़ खर्च, बेटी से परेशान बिल गेट्स!
Bill Gates: दुनिया के चर्चित कारोबारी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की बेटी फोएबे गेट्स के खर्चों को लेकर एक चर्चा सामने आई है। खबर के मुताबिक, बेटी की कथित फिजूलखर्ची से परेशान बिल गेट्स ने उसे खर्चों में जिम्मेदारी बरतने की चेतावनी दी है।

हर हफ्ते मिलते हैं 3.5 लाख डॉलर?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिल गेट्स अपनी बेटी को हर सप्ताह 3,50,000 डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपये देते हैं। हैरानी की बात यह बताई गई है कि रकम मिलने के महज तीन दिन बाद ही फोएबे दोबारा इतनी ही रकम मांगने पहुंच जाती हैं।
Billionaire Bill Gates reportedly opens up about his 23-year-old daughter, Phoebe, and her spending habits…🗣️ “I give Phoebe $350,000 every week, and somehow, three days later, she’ll come back asking for another $350,000. When I started questioning her expenses, I realized she wasn’t always being honest about where the money was going.I told her, ‘Phoebe, if I spent money as recklessly as you do, I would never have become one of the richest men in the world. If you don’t learn how to manage your finances responsibly, I’ll have no choice but to cut you off.’
— notAdeboye (@wnxhh01) November 2, 2026
खर्चों का हिसाब मांगने पर नाराज हुए गेट्स
बताया गया है कि बेटी के लगातार बढ़ते खर्चों को देखकर बिल गेट्स ने उससे पैसों का हिसाब मांगा। खर्चों की जानकारी स्पष्ट नहीं मिलने पर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उसने जिम्मेदारी से पैसे खर्च करना नहीं सीखा तो उसकी आर्थिक मदद बंद की जा सकती है।
Read More: मिलावटखोरों पर FSDA का प्रहार
बिल गेट्स ने दी चेतावनी
बिल गेट्स ने कहा- “मैं फोएबे को हर हफ्ते 3,50,000 डॉलर देता हूं, लेकिन हैरानी की बात है कि सिर्फ तीन दिन बाद ही वह फिर से 3,50,000 डॉलर मांगने आ जाती है_ जब मैंने उसके खर्चों के बारे में सवाल करना शुरू किया, तो मुझे एहसास हुआ कि वह हमेशा यह सच नहीं बताती थी कि पैसा कहां खर्च हो रहा है।”

बेटी की इस गैर-जिम्मेदाराना आदत को देखकर बिल गेट्स नाराज हो गए. उन्होंने उसे चेतावनी दी की अगर वो इसी तरह पैसे उड़ाती रही तो वे उसका खर्चा-पानी बंद कर देंगे। गेट्स ने बेटी से कहा- ‘फोएबे, अगर मैं तुम्हारी तरह बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करता, तो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में कभी शामिल नहीं हो पाता. अगर तुमने जिम्मेदारी से अपने पैसों को संभालना नहीं सीखा, तो मेरे पास तुम्हें पैसे देना बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।’”
बिल गेट्स के हैं तीन बच्चे
बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की शादी 1994 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें जेनिफर गेट्स, रोरी गेट्स और सबसे छोटी बेटी फोएबे गेट्स शामिल हैं। बिल और मेलिंडा का 2021 में तलाक हो गया था।
