देश दुनिया

स्ट्रोक और दर्द प्रबंधन में आधुनिक फिजियोथेरेपी पर मंथन

लखनऊ: निरालानगर स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित थर्ड international फिजियोथेरेपी सेमिनार में 400 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए। सेमिनार में स्ट्रोक, न्यूरोलॉजिकल और ऑर्थोपेडिक समस्याओं के उपचार के साथ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।

Read More: राशिफल (02-11-2026) : ये राशियां मालामाल होगी

कार्यक्रम में SKD Hospital, आलमबाग, लखनऊ के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजनीश तिवारी (PT) को उनके उत्कृष्ट कार्य और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए फिजियो प्रोफेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्ट्रोक और दर्द प्रबंधन में आधुनिक फिजियोथेरेपी पर मंथन || Voice Of Truth
स्ट्रोक और दर्द प्रबंधन में आधुनिक फिजियोथेरेपी पर मंथन || Voice Of Truth

स्ट्रोक के उपचार में नई तकनीकों पर चर्चा

सेमिनार में स्ट्रोक के मरीजों के पुनर्वास और फिजियोथेरेपी की भूमिका के साथ आयन थेरेपी जैसी आधुनिक तकनीकों की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि स्ट्रोक के बाद मरीजों की रिकवरी में उचित पुनर्वास और विशेषज्ञों की निगरानी महत्वपूर्ण होती है।

लंदन अकादमी ऑफ स्पोर्ट्स एंड हेल्थ साइंस (यूके) के एसोसिएट डायरेक्टर प्रो. डॉ. सैयद मोहम्मद वारिस ने आधुनिक तकनीकों और फिजियोथेरेपिस्टों के प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए। इस प्रोगाम के अर्गनाइजेशन के कर्ताधर्ता डॉ. सुदीप सक्शेना, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. वी.एम. पाठक, डॉ.नर्मता सुरी रही।

दर्द प्रबंधन पर विशेष जोर

स्ट्रोक और दर्द प्रबंधन में आधुनिक फिजियोथेरेपी पर मंथन || Voice Of Truth
स्ट्रोक और दर्द प्रबंधन में आधुनिक फिजियोथेरेपी पर मंथन || Voice Of Truth

कार्यक्रम में स्थायी दर्द के प्रबंधन, भागदौड़ भरी जिंदगी से जुड़ी शारीरिक समस्याओं और दर्द से राहत के लिए आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने फिजियोथेरेपी को वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

सेमिनार में डॉ. सैफ सईद अल रियामी, प्रो. सिल्वेरियो डे रोक्को, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. धरम पाण्डेय, डॉ. सुमित अस्थाना, डॉ. रानू सिंह और डॉ. योगेश मध्यान सहित कई विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

फिजियोथेरेपिस्टों को किया गया सम्मानित

स्ट्रोक और दर्द प्रबंधन में आधुनिक फिजियोथेरेपी पर मंथन || Voice Of Truth
स्ट्रोक और दर्द प्रबंधन में आधुनिक फिजियोथेरेपी पर मंथन || Voice Of Truth

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कंपनियों की ओर से आधुनिक फिजियोथेरेपी उपकरणों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए। शहर के कई फिजियोथेरेपिस्टों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आईएएस अमित कुमार चेष ने किया, जबकि डॉ. रुचि वाष्णेय गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं। सचिव डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नई तकनीकों, शोध और चिकित्सकीय अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए मंच उपलब्ध कराना था। PHYSEM-2026 की यह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नवीन तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों के संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनी।

https://www.skdhospital.com

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *