उत्तर प्रदेशचुनावदेश दुनिया

BJP का OBC दांव!

BJP ने साधे OBC समीकरण! यूपी के 3 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नई सूची में उत्तर प्रदेश को खास महत्व दिया गया है। यूपी से संगम लाल गुप्ता, डॉ. संगीता बलवंत बिंद और राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More: लखनऊ में PM मोदी का युवाओं को रोजगार मंत्र

बीजेपी के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पिछड़े वर्ग के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

OBC मोर्चा में यूपी के तीन बड़े नाम

बीजेपी की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार, संगम लाल गुप्ता और डॉ. संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इन तीनों नेताओं की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में बीजेपी के संगठनात्मक समीकरणों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी अलग-अलग सामाजिक वर्गों को संगठन में प्रतिनिधित्व देकर अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

संगम लाल गुप्ता को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

संगम लाल गुप्ता उत्तर प्रदेश की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वह वैश्य समाज से आते हैं। उन्होंने 2017 में प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर को नई पहचान दी।

इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर प्रतापगढ़ से सांसद चुने गए। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के डॉ. एसपी सिंह पटेल से हार का सामना करना पड़ा। संगम लाल गुप्ता बीजेपी के ओबीसी मोर्चा में पहले भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगीता बलवंत बिंद को भी बड़ा पद

डॉ. संगीता बलवंत बिंद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वह बिंद समाज से आती हैं और बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गाजीपुर सदर सीट से जीत दर्ज की थी। सितंबर 2021 में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया।

2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद फरवरी 2024 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। अब ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उन्हें संगठन में भी महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

image 13

OBC मोर्चा में 10 नए पदाधिकारी

बीजेपी ने राष्ट्रीय टीम में कुल 10 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन राष्ट्रीय महामंत्री शामिल हैं।

image 14

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची:

  1. जोगेन मोहन – असम
  2. ममता मोहंता – ओडिशा
  3. संगम लाल गुप्ता – उत्तर प्रदेश
  4. बबनराव रावजी चौधरी – महाराष्ट्र
  5. सत प्रकाश राणा – दिल्ली
  6. डॉ. अर्जुन साहनी – बिहार
  7. डॉ. संगीता बलवंत बिंद – उत्तर प्रदेश
image 15

राष्ट्रीय महामंत्रियों की सूची:

  1. गजेंद्र यादव – दिल्ली
  2. प्रमोद मध्वराज – कर्नाटक
  3. ललित चंद्राकार – छत्तीसगढ़

इस नई टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है। इससे बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देने का प्रयास किया है।

image 16

2027 चुनाव से पहले BJP की रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं की भूमिका चुनावी नतीजों को प्रभावित करने में अहम रहती है।

ऐसे में बीजेपी की कोशिश है कि संगठन में अलग-अलग पिछड़े वर्गों और सामाजिक समूहों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। संगम लाल गुप्ता, संगीता बलवंत बिंद और राधेश्याम यादव को मिली जिम्मेदारियों को इसी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी का यह कदम केवल संगठन में पदों का बंटवारा नहीं, बल्कि आगामी चुनाव से पहले सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश भी माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि ओबीसी मोर्चा की नई टीम उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए कितनी प्रभावी साबित होती है और 2027 के चुनावी मैदान में बीजेपी को इसका कितना फायदा मिलता है।

image 17

https://www.bjp.org/hi/obaisai-maoracaa

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *