
CM योगी की मां का निधन, देशभर में शोक
देहरादून/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह करीब 91 वर्ष की थीं। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है।

बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मां के निधन की सूचना उस समय मिली, जब CM योगी की माँ की दुखद मृत्यु हुई तब CM योगी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोरखपुर में 50,000 से अधिक छात्र-छात्राओं टैबलेट वितरण कर रहे थे। CM को यह सूचना दी गई, विचलित हुए, लेकिन टेबलेट वितरण का कार्यक्रम पूरा किया। सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं और पैतृक गांव में ही उनका उपचार चल रहा था।
Read More: अखिलेश की PDA यात्रा में BJP नेता के बेटे की मौत!
उपमुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन और पीड़ादायक समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं मा. मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि!मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जो हर कठिन समय में संबल देती है। उनका साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 20, 2026
उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और त्याग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का साया सिर से उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री जी एवं समस्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। उपमुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उन्हें शांति प्रदान करें। ॐ शांति!
भाजपा नेताओं ने शोक जताया
CM योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।ॐ शांति! https://t.co/kBRwhGeJQi
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 20, 2026
निधन की खबर मिलने पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि शोक-संवेदना व्यक्त करने के लिए वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं।
अमित शाह ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। माँ का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ योगी जी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) November 20, 2026
गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए कहा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। माँ का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ योगी जी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति
अखिलेश यादव ने जताया शोक
उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2026
सपा नेता अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए कहा- उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
