
हिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम!
दिल्ली: भारत ने हिन्द महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की संस्थागत और वित्तीय क्षमता मजबूत करने के लिए पांच लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने तथा हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री विज्ञान और समुद्री कानून के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।
The 25th Council of Ministers (COM) Meeting of the Indian Ocean Rim Association (IORA) is being held today, 27 November 2026, at Bharat Mandapam, New Delhi, India.#IORA #IORA25COM #IndianOcean #RegionalCooperation #Diplomacy
— IORA (@IORAofficial) November 27, 2026
भारत बनाएगा दो उत्कृष्टता केंद्र
विदेश मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को भारत की अध्यक्षता में यहां हुई IORA की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक में भारत के इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन के 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदारों के विदेश मंत्रियों तथा प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। इसमें संगठन की विशेष एजेंसियों और पर्यवेक्षकों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
Delighted to meet the Foreign Ministers and Heads of Delegation of the 23 Indian Ocean Rim Association Member-States participating in the 25th Meeting of the IORA Council of Ministers in New Delhi.The Indian Ocean has connected our people for millennia. As Chair of IORA, India looks forward to working closely with all partners to advance its vision of MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) and to strengthen peace, security, stability and prosperity in the Indian Ocean Region.@IORAofficial
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2026
बैठक में हिन्द महासागर क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। सदस्य देशों ने आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और वर्ष 2028 से 2032 के लिए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विचार किया। संवाद साझेदारों के साथ सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई।
Read More: योगी का विपक्ष पर हमला!
बैठक में मंजूर भारत के प्रस्तावों के तहत गोवा स्थित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान में IORA डिजिटल नवाचार केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र समुद्र विज्ञान पर ध्यान देगा। वहीं, गुजरात स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में समुद्री कानून के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों की समिति की 29वीं बैठक
भारत की अध्यक्षता वर्ष 2025 से 2027 तक के लिए है। इसकी विषयवस्तु ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, मजबूती और बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता’ है। मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले 25 और 26 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों की समिति की 29वीं बैठक हुई। इसमें संगठन से जुड़े संस्थागत, वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की समीक्षा की गई। वहीं, 26 नवंबर को गुरुग्राम स्थित सूचना समेकन केंद्र- हिन्द महासागर क्षेत्र ने समुद्री सूचनाओं के आदान-प्रदान और परिचालन समन्वय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।
Spoke at the @IORAOfficial General Debate on ‘A Stronger Regional Voice: Positioning IORA in a Changing Global Order’ 🇮🇳 🌊Made the following points:➡️ We are understandably focused on the volatile aspectsof a transforming global order, especially conflicts, frictions and disruptions.➡️ It is equally imperative to appreciate the promising aspects: deep interdependence, strong globalization and the benefits of international cooperation.➡️ The Indian Ocean is particularly poised to address its challenges. Recognizing the criticality of maritime trade to global growth, we must deliver on its safety and security. International Law, particularly UNCLOS, must be respected. Attacks on maritime shipping and seafarers are simply unacceptable and call for a global response.➡️ Whether it is to counter terrorism, narcotics trade or illegal, unreported, & unregulated fishing, or indeed response to climate events and disaster situations, we have to become more self-reliant as well as more enthusiastic about cooperating with partners.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 27, 2026
बैठक का समापन ‘दिल्ली घोषणा-पत्र 2026’ को स्वीकार करने के साथ हुआ। इसमें सदस्य देशों ने शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2342836®=48&lang=2
