
संसद में 30 नवंबर से अहम विधायी कामकाज!- किरेन रिजिजू
दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि संसद की 30 नवंबर से होने वाली बैठक में सरकार सदन की स्वीकृति के लिए की अति महत्वपूर्ण कामकाज लायेगी।
राज्यसभा में महत्वपूर्ण बिजनेस
सरकार ने संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत हम अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को लेकर संसद में आ रहे हैं।#Parliament is the forum for debate, discussion and deliberation, not baseless allegations.The government is fully empowered to convene a special session to address important legislative business. I urge all political parties and MPs to participate constructively, engage in meaningful debate and ensure smooth proceedings.Let Parliament be a platform for meaningful debate, not political disruption. The nation expects responsible conduct, constructive dialogue and results.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 27, 2026
उन्होंने सभी सांसदों से चर्चा में गंभीरता से भाग लेने का अनुरोध किया। किरेन रिजिजू ने कहा कि 30 नवंबर और एक दिसंबर को लोकसभा में बहुत ही महत्वपूर्ण ‘बिजनेस’ लाया जायेगा और उसे ही दो और तीन दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जायेगा।
Read More: हिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम!
उन्होंने इस संबंध में किसी विधेयक का नाम नहीं लिया और कहा कि कामकाज क्या होगा इसकी जानकारी उचित समय पर दे दी जायेगी। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ सांसदों का यह कहना अनुचित है कि सरकार सत्र के मामले में संसदीय परंपराओं के अनुसार काम नहीं कर रही है।

महिला आरक्षण विधेयक को पारित
उन्होंने कहा कि पहले भी किसी एक सत्र का सत्रावसान किये बिना फिर से संसद की बैठक बुलाये जाने के उदाहरण हैं। देश में संसदीय लोकतंत्र है और सरकार को जब भी कोई महत्वपूर्ण विधेयक या काम निपटाना होता हे तो वह इस तरह संसद की बैठक बुलाती है।
किरेन रिजिजू ने कहा कि सभी सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे संसद की बैठक के दौरान चर्चा में पूरी तरह से भाग लें। ऐसी अटकलें हैं कि सरकार ने परिसीमन विधेयक तथा महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए यह बैठक बुलाई है।
