
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी!
दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन संशोधन विधेयक और इससे संबंधित महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवा तीर्थ में हुई बैठक में इन विधेयकों को मंजूरी दी गई। यह माना जा रहा है कि सरकार इन विधेयकों को 30 नवम्बर से बुलाई गई संसद की बैठक में पेश करने वाली है।
Read More: संसद में 30 नवंबर से अहम विधायी कामकाज!- किरेन रिजिजू
परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी
परिसीमन विधेयक में सभी राज्यों में अनुपात के आधार पर लोकसभा में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढाने का प्रस्ताव है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में सीटों की यह संख्या अगले 25 वर्षों तक फ्रीज रहेगी। परिसीमन विधेयक के आधार पर ही लोकसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि बैठक में सरकार सदन की स्वीकृति के लिए अति महत्वपूर्ण कामकाज लायेगी।
वीडियो । दिल्ली: शुक्रवार को यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। इस विधेयक को अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में इस विधेयक को रखा गया था। इसमें कुछ संशोधन किए जाने की उम्मीद है, ताकि परिसीमन के बाद लोकसभा में अन्य राज्यों की तुलना में किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में बुलाई गई थी। सरकार इस विधेयक को सोमवार से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पारित कराना चाहती है।स्रोर्स: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)
— पीटीआई न्यूज_भाषा (@PTINews_Bhasha) November 27, 2026
उन्होंने सभी सांसदों से चर्चा में गंभीरता से भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर और एक दिसंबर को लोकसभा में बहुत ही महत्वपूर्ण ‘बिजनेस’ लाया जायेगा और उसे ही दो और तीन दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जायेगा। उन्होंने इस संबंध में किसी विधेयक का नाम नहीं लिया और कहा कि कामकाज क्या होगा इसकी जानकारी उचित समय पर दे दी जायेगी।

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने संसद की इस बैठक को मानसून सत्र का दूसरा भाग बताया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त को दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी लेकिन अभी तक औपचारिक रूप से सत्रावसान नहीं किया गया था। इस तरह दोनों सदनों की ये बैठकें मानसून सत्र का ही विस्तार होंगी।
आधी आबादी को पूरा अधिकार, ऐतिहासिक संकल्प की ओर निर्णायक कदम!केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलना देश के राजनीतिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। इससे न केवल सभी राज्यों की सीटों में 50% की आनुपातिक वृद्धि होगी, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि हमारे मजबूत लोकतंत्र में "नारी शक्ति" के वास्तविक और पूर्ण सशक्तिकरण की पक्की गारंटी है!#DelimitationBill
— BJP (@BJP4India) November 27, 2026
आमतौर पर मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के कुछ दिन बाद सत्रावसान कर दिया जाता है और नवम्बर के अंतिम सप्ताह में शीतकालीन सत्र बुलाया जाता है। सत्रावसान करने के बाद नए सत्र के लिए राष्ट्रपति से अनुमति ली जाती है लेकिन इस बार मानूसन सत्र का सत्रावसान न किए जाने की वजह से राष्ट्रपति की अनुमति की जरूरत नहीं है। विपक्ष मानसून सत्र का सत्रावसान न किए जाने को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाता रहा है और इसे संसदीय परंपराओं का उल्लंघन करार देता रहा है।

महिला आरक्षण संबंधी विधेयक मानसून सत्र
विपक्षी दलों विशेष रूप से कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी का संसदीय लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। विपक्ष लगातार यह भी कहता रहा है कि सरकार परिसीमन विधेयक तथा महिला आरक्षण संबंधी विधेयक को जोड़ तोड़ से पारित कराने के लिए अचानक संसद की बैठक बुलाना चाहती है इसीलिए मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया जा रहा है। सरकार गत अप्रैल में परिसीमन विधेयक लोकसभा में लाई थी लेकिन विपक्ष की एकजुटता के कारण मतविभाजन में यह विधेयक गिर गया था।
संविधान संशोधन विधेयक होने के कारण इसे पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत है। इस बीच सरकार इन विधेयकों को पारित कराने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से परोक्ष रूप से बातचीत करती रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कई अन्य मंत्री लगातार यह कहते रहे हैं कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार महिला आरक्षण विधेयक पारित अवश्य कराएगी।
महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा, यह हमारा संकल्प है। #SamvidhanGauravDiwas https://t.co/bggiqPgIWp
— Amit Shah (@AmitShah) November 26, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। इस विधेयक को अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में इस विधेयक को रखा गया था।
इसमें कुछ संशोधन किए जाने की उम्मीद है, ताकि परिसीमन के बाद लोकसभा में अन्य राज्यों की तुलना में किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में बुलाई गई थी। सरकार इस विधेयक को सोमवार से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पारित कराना चाहती है।
