आज का राशिफल (21-07-2025): जातक सुगंधित जल से शिव जलाभिषेक करें
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 21-07-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: जानें कुंडली के चार त्रिकोण धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष कब कैसे मिलते
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 21 जुलाई 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 17 मिनट पर, मास- श्रावण, पक्ष – कृष्ण, तिथि – एकादशी सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक, दिन – सोमवार, नक्षत्र – रोहिणी नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 7 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: MNS चेतावनी पोस्टर जारी- “महाराष्ट्र में रहना है, तो मराठी भाषा सीखनी होगी”
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी माता या महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, शिव पार्वती का पूजन दर्शन करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु से मार्गदर्शन लेकर काम करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गाय को हरा चारा दे दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु पराक्रम स्थान में सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल करेगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें सुगंधित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी या महिला सहयोगी से व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान पराक्रम में राहु भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक को व्यापार से सफलता प्राप्त होगी, न्याय संगत काम करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें। जातक लोहा का व्यापार करें लाभ होगा।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, धैर्य से काम बनेगा।