आज का राशिफल (18-09-2025): गौ सेवा से व्यापार में वृद्धि होगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-09-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: दिमाग खाने वाले कीड़े से हो जाएं अलर्ट, अब ले चुका है 18 लोगों की जान
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 18 सितंबर 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 48 मिनट पर, मास- अश्विन, पक्ष – कृष्ण, तिथि – द्वादशी रात्रि 11 बजकर 25 मिनट तक, दिन – गुरुवार, नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक, कर्क राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: मणिकर्णिका घाट का रहस्य: चिता भस्म पर 94 संख्या और मनुष्य के 100 शुभ कर्मों का गूढ़ सत्य
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। जातक को नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है गुरु चंद्रमा का साथ गजकेसरी योग बन रहा है। जातक का आज का किया गया काम कठिन को आसान बनाता है, गुरु गीता का पाठ करें, गाय का पूजन दर्शन करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी विचार बनेगा। जातक सावधान रहें लड़ाई आदि से बचे, हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, लाल चोला चढ़ाए।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक का पारिवारिक जीवन सुंदर होगा, भाइयों का सहयोग मिलेगा, केसर युक्त जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक विकास होगा। जातक को भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, मेडिकल से जुड़े लोग को विशेष अवसर मिलेगा, जलीय पदार्थ से संबंधित व्यापार में वृद्धि होगी।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें, मन में शांति मिलेगी।