आज का राशिफल (21-09-2025): जातक को महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 21-09-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: जन-धन योजना अकाउंट हो सकता है बंद, 30 सितंबर से पहले करा ले Re-KYC
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 21 सितंबर 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 49 मिनट पर, मास- अश्विन, पक्ष – कृष्ण, तिथि – अमावस्या रात्रि 1 बजकर 24 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जानें पितृ दोष से कष्ट और उसका निदान
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन एकाउंट प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें। जातक के धन-सम्मान-यश-कीर्ति में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक विकास होगा। जातक को भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें, लाल चोला हनुमान जी को चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थित से सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल करेगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें, कुत्ते को ब्रेड दे।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा, तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।