ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (07-01-2026): गायत्री मंत्र जाप से कामना होगी पूर्ण

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 07-01-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: UP Police Bharti 2026: 32,679 पद, आयु सीमा में 3 साल की छूट

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।

आपको बता दें कि आज दिनांक 07 जनवरी 2026, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 56 मिनट पर, मास – माघ, पक्ष – कृष्ण, तिथि – चौथ सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक उसके बाद पंचमी, दिन – बुधवार, नक्षत्र – मघा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक नक्षत्र स्वामी केतु, सिंह राशि में चंद्रमा, आज का दिशा शूल उत्तर दिशा में यात्रा वर्जित हैं, गोचर के हिसाब से सिंह राशि में चंद्रमा 10 अंश का, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: सोमनाथ मंदिर 1000 वर्ष का इतिहास: पीएम मोदी ने गाई आस्था की अमर विजयगाथा

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मानसिक बिखराव रहेगा। जातक के रचनात्मक कार्य में रुकावट आएगी।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी सावधान रहें। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु के सहयोग से रुका हुआ काम बनेगा। जातक गाय को हरा पालक खिलाए।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन-सम्मान-यश-कीर्ति कठिन प्रयास से मिलेगा। जातक हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का 11 पाठ करें।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता विकसित करें। जातक गायत्री मंत्र के जाप से मनोकामना पूर्ण करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के सहयोग से भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, चंदन मिश्रित जल से शिव परिवार का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कुटुंब परिवार में खुशियां मिलेगी। जातक पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए, रुका हुआ काम बनेगा।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन 4 ग्रह स्थित एक साथ राजयोग सुख प्राप्त होगा। जातक नेतृत्व क्षमता विकसित करें।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक का प्रगति के नए श्रोत बनेगा।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शक्तियों का बिखराव रहेगा। जातक शिव परिवार का पूजन जलाभिषेक करें।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

The voice of hind

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *