गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे कुंडली का मिलान में क्या देखे
गुरु शिक्षा: गुरु प्रसाद में आज गुरु ज्ञान का आज का विषय है कुंडली का मिलान कैसे करें जिससे जीवन सुंदर हो…लड़का और लड़की की शादी में ज्योतिषीय विचार किया जाता है आम पंडित गुड दोष, नाडी दोष, मंगली, ग्रह मैत्री का मिलान करते है फिर भी दांपत्य जीवन में कलह होता रहता है। जिसको लेकर महर्षि परासर ऋषि ने फल दीपिका नामक ग्रन्थ में लिखा है जब पति और पत्नी एक कमरे में रहते है उनका ओरा शरीर से निकलता है आपस में टकराता है। अगर ओरा अनुकूल है तो सुख-सम्पन्नता मिलेगी नहीं तो बिखराव रहेगा जाने कैसे…

Read More: फर्जी रजिस्ट्री के जरिए भूमाफियाओं ने नौ-सैनिक जवान को बनाया शिकार
कुंडली मिलान में क्या देखे
शरीर पांच तत्व का होता है। अगर लड़का अग्नि तत्व का है लड़की जल तत्व की है जो एक दूसरे के विपरीत में टकराता है तो बिखराव होना निश्चित है। इसलिए तत्व का मिलान जरूरी है। वहीं अगर लड़का जल तत्व का और लड़की पृथ्वी तत्व की है तो सुख-सम्पन्नता मिलेगी।
इसी तरह वर्ण व्यवस्था होती है जात से नहीं नक्षत्र से हर नक्षत्र की एक वर्ण होता है उसी के अनुसार मनुष्य का जीवन होगा। लड़का अगर शूद्र वर्ण का लड़की अगर ब्राह्मण वर्ण की तो एक दूसरे का विचार भिन्न होगा। एक धर्म पारायण जीवन होगा दूसरा धर्म के विपरीत होगा राक्षस रूप में जीवन में बिखराव रहेगा।
इसी तरह योनि का मिलान लड़का अगर सर्प योनि लड़की नेवला योनि दोनों एक दूसरे के शत्रु होंगे।

इसी तरह भाग्य शाली को देखे तारा का मिलान एक नक्षत्र से दूसरे का नक्षत्र कही तीन, पांच, सात तो नहीं जो विपत्त बाधा उत्पन्न करेगा।
इसको किसी जानकार ज्योतिषी द्वारा सही मिलान किया जाये तो परिवार में खुशियां मिलेगी। अगर पाराशर ऋषि के अनुसार कुंडली का मिलान किया जाता है तो जीवन में सुख-सम्पन्नता मिलेगी। गुरुवार और रविवार को ज्योतिष ज्ञान अंक में विचार विमर्श किया जाता हैं जिज्ञासु लोग ज्योतिष सीखते हैं।
NOTE: प्रत्येक गुरुवार को गुरु प्रसाद मिलता रहेगा जो जिज्ञासु लोग है उनकी इच्छा पूर्ण होती है। यह जानकारी गुरु के आशीर्वाद से मिलता है आप सभी को देने का प्रयास करता हूं। जिज्ञासु लोग कैरियर की जानकारी और लाइफ चेंज के लिए ऑनलाइन भी संपर्क कर सकते हैं। नोएडा-लखनऊ-कानपुर आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ, 9415126330, 6386254344.
the voice of hind
