ज्योतिष-धर्म

दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे मंगल दोष का परिहार

दीप ज्ञान ज्योतिष : राम राम जी जैसा कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष के क्लास में गुरु का प्रसाद मानकर हम लोग सीखते हैं। ठीक हर हफ्ते रविवार की तरह दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे आज का विषय मंगल दोष का परिहार…

Read More: नौ लाख से अधिक किसानों को 493 करोड़ रुपये की सहायता

मंगल दोष का परिहार

दीप ज्ञान ज्योतिष में सीखे आज का विषय मंगल दोष का परिहार…जैसा कि हम सब मिलकर प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष सीखते आए हैं। आज का विषय है मंगल दोष का परिहार जैसा कि महर्षि पाराशर ने बताया कि मंगल ग्रह पराक्रमी साहस उत्साह वर्धक नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला ग्रह है। इसलिए इसको आक्रामक कहा जाता हैं वैसे तो मंगल एक शुभ ग्रह है दक्षिणी भारत में इसको बहुत शुभ माना जाता है।

पाराशर जी ने बताया जब मंगल लग्न में होता है चतुर्थ भाव में होता हैं सप्तम भाव में अष्टम भाव में या बारहवें भाव में होता है तो करता क्या है इसको जाने मंगल की चार-सात-आठवीं दृष्टि होती है। जब मंगल लग्न में होता है तो चतुर्थ भाव में सप्तम भाव में अष्टम भाव में देखता है चतुर्थ भाव सुख का, सम्पन्नता का होता है। मंगल ग्रह अपने सुख सम्पन्नता में विलंब नहीं चाहता उत्तेजित हो जाता है।

सप्तम भाव में व्यापार से पत्नी के साथ व्यवहार में कमी नहीं होनी चाहिए नहीं तो उग्र हो सकता हैं, आठवें भाव में मृत्यु का रिसर्च का भाव है वह भी सतर्क रहता है इसका पार्टनर जो भी हो वह उत्साही हो लूज लपेट इसको पसंद नहीं है। इसीलिए इसका साथी चाहे लड़की हो या लड़का हो दोनों की समता होनी चाहिए तब जाकर जीवन में खुशियां मिलती है। एक उत्साही और दूसरा लापरवाह है तो बात बनती नहीं है। मंगल प्रधान व्यक्ति शासन प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाता हैं नेतृत्व क्षमता विकसित होगा।

दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे मंगल दोष का परिहार
दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे मंगल दोष का परिहार

इसी तरह चौथे सातवें आठवें या वाराहवे स्थान में देखा जाता है अब बात आती है अगर एक की कुंडली में मंगल उत्साही पराक्रमी रहेगा तो दूसरे साथी के कुंडली में उत्साही पराक्रमी ग्रह मंगल नहीं है तो उसी जगह लग्न में चतुर्थ भाव में सप्तम भाव में अष्टम भाव में और कोई तेजस्वी ग्रह होना चाहिए जैसे सूर्य-शनि-राहु-केतु ग्रह यह भी पराक्रमी रहेगा। मंगल के समान बलवान होगा तो भी विचार शक्ति विकसित होगा एक दूसरे के पूरक रहेगा।

मंगल की शक्ति रास्ते में हो उसके लिए मंगल ग्रह स्वग्रही हो मित्र के घर में हो या उच्च का हो केंद्र में बलवान हो अच्छे अंश का हो तो पराक्रमी रहेगा। रुका हुआ काम बनेगा। कमजोर मंगल प्रभाव हीन होता हैं बलवान मंगल ग्रह उत्साही होता है किसी योग्य जानकार ज्योतिषी द्वारा कुंडली का परामर्श लेकर ही विवाह आदि का विचार करना चाहिए।

NOTE:- शेष अगले हफ्ते मिलेगा। ज्योतिष विषय सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है गुरु के कृपा से मिलता है। यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

यह ज्ञान बहुत ही खूब सूरत है इसमें जितना घुसा जाए उतना मजा आता है जीवन का जीव का आत्म का ब्रह्मांड का प्रकृति का ज्ञान भरा पड़ा है। हमारा प्रयास है समाज में जो विद्या लुप्त होती जा रही है, उसको भ्रमित किया जा रहा है अल्प ज्ञानी उसका दुरुपयोग कर रहे है। उन तक ज्ञान का विस्तार पहुंचे, ज्योतिष संबंधी जानकारी जो हर हफ्ते दिया जाता है उसे सीखना चाहते है तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ से संपर्क करें, बाकी ज्योतिष से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए भी संपर्क करें।

voice of truth news channel

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *