भारत मंडपम में AI सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित इंडिया आर्टिफिशियल इंटेजीजेंस (AI) इम्पैक्ट सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और मोदी के खिलाफ नारे लगाये।

Read More: NCERT का ‘ई-मैजिक बॉक्स’: अब खेल-खेल में बच्चे करेंगे पढ़ाई
कांग्रेस नेताओं ने बताया प्रदर्शन का कारण
आज यूथ कांग्रेस के साथियों ने AI समिट में “PM compromised” के नारे लगाए और अपना रोष प्रकट किया।
— Congress (@INCIndia) February 20, 2026
यह गुस्सा केवल यूथ कांग्रेस के साथियों का नहीं है, बल्कि हर उस युवा का है जो बेरोजगार है। वह इसलिए बेरोजगार है, क्योंकि मोदी सरकार बेरोजगारी के लिए कुछ नहीं सोच रही है।
मोदी सरकार… pic.twitter.com/uu4LHSvI7r
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की अस्मिता से समझौता करने का आरोप लगाते हुए उनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। युवा कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि सरकार AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नाम पर देश के संसाधनों और डेटा सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवालों पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्मेलन को केवल प्रचार का माध्यम बनाया गया है, जबकि युवाओं की रोजगार, शिक्षा और तकनीकी पारदर्शिता से जुड़ी चिंताओं पर कोई ठोस चर्चा नहीं हो रही है।
Read More: AI समिट में मैक्रों बोले – भारत डिजिटल क्रांति का वैश्विक मॉडल
Instead of leveraging India’s talent and data, the AI summit is a disorganised PR spectacle – Indian data up for sale, Chinese products showcased. pic.twitter.com/qb7Jd8iKCK
— Congress (@INCIndia) February 18, 2026
भारतीय डेटा को बिक्री…-राहुल गांधी
उल्लेखनीय है कि इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मेलन को लेकर कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश कर रही है। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय, इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मेलन एक अव्यवस्थित जनसंपर्क तमाशा बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सम्मेलन में भारतीय डेटा को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है और चीन के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
यूपी सीएम – कांग्रेस के युवा संगठन ने किया शर्मनाक
वहीं युवा कांग्रेस नेता के प्रदर्शन को लेकर यूपी सीएम योगी ने विधानसभा में बजटसत्र के दौरान कहा- “आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में अपने आप को स्थापित किया है… दूसरी तरफ भारत मंडपम में आज एक शर्मनाक प्रयास कांग्रेस के युवा संगठन ने किया है, पूरी दुनिया के अंदर भारत की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास हुआ, हम इसकी निंदा करते हैं…
