
Jio IPO ने रचा इतिहास, एक करोड़ आवेदन का रिकॉर्ड!
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई Jio प्लेटफॉर्म्स के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ने एक करोड़ आवेदन के साथ नया इतिहास लिख दिया है।
Read More: BRICS सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
IPO आवेदन की संख्या

कंपनी सूत्रों ने दावा किया कि भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार किसी IPO में आवेदनों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। यह एक विश्व कीर्तिमान भी है। IPO के तीसरे और आखिरी दिन दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, IPO में अब तक 1,00,15,118 आवेदन आ चुके हैं।
https://www.chittorgarh.com/ipo_subscription/jio-platforms-ipo/3152– Jio IPO
IPO कुल 6.89 गुना सबस्क्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 14.38 गुना सबस्क्रिप्शन मिला है। इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदन का रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था। अक्टूबर 2024 में उसके IPO को 97.34 लाख आवेदन मिले थे। Jio ने अब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Jio Platforms Limited IPOPrice band – ₹1,065 to ₹1,119Bid/Issue opens on 21st Oct 2026; closes on 23rd Oct 2026For risk factors and more details, refer to the red herring prospectus dated Oct 14, 2026. https://t.co/sNzkdToW7f
— Reliance Jio (@reliancejio) October 15, 2026
Jio ने रचा इतिहास
Jio IPO में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे। दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई और तीसरे दिन एक करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार हो गया।
STORY | Jio Platforms’ IPO becomes first public offer globally to cross 1 crore applicationsJio Platforms’ mega IPO has become the first public offer in the world to cross one crore applications, sources said on Friday. The figure beats the previously reported global record of about 97 lakh applications, set by Waaree Energies. It also tops earlier Indian record-setters such as Bajaj Housing Finance.READ: https://t.co/3njGnSquHo
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2026
Jio IPO में निवेशकों की मांग सभी प्रमुख श्रेणियों में मजबूत बनी हुई है। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी 9.38 गुना सबस्क्राइब हो चुकी है। खुदरा श्रेणी 2.07 गुना, रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.48 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 5.68 गुना सबस्क्राइब हुए हैं। Jio IPO 21 अक्टूबर को खुला था।
आवेदन के लिए आज आखिरी दिन है। शाम सात बजे तक बोली लगाई जा सकेगी। देश के अब तक के सबसे बड़े 30,213 करोड़ रुपये के Jio के IPO के लिए 23 अक्टूबर तक बोलियां लगाई जा सकती हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा 1,065 रुपये से 1,119 रुपये रखा गया है और 12 शेयरों का लॉट तय किया गया है।
