ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: कुंडली के बारहों भाव का महत्व
ज्योतिष ज्ञान: राम राम जी जैसा कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष के क्लास में गुरु का प्रसाद मानकर हम लोग सीखते हैं। ठीक हर हफ्ते रविवार की तरह ज्योतिष ज्ञान में आज सीखे कुंडली के बारहों भाव का महत्व….
Read More: CM योगी का ऐलान : जनता की हर समस्या का हो समाधान, जारी की सहायता राशि

सीखे कुंडली
ज्योतिष ज्ञान में सीखे रविवार का विषय कुंडली के बारहों भाव का महत्व…महर्षि परासर ऋषि ने बताया कि जब किसी बच्चे का जन्म होता हैं तो आकाश में सभी ग्रह किस स्थान पर, किस पावर में, कहा-कहा भ्रमण करते हैं, उसको जानना कुंडली जानना है। वह किस नक्षत्र से गुजर रहे हैं, किस ग्रह के साथ है, कौन उनको देखता है, उसी के आधार पर फलादेश किया जाता हैं।

बारहों भाव का महत्व
- प्रथम भाव काल पुरुष का शरीर होता है यहां से शरीर की ताकत बनावट देखी जाती हैं।
- दूसरा भाव कुटुंब, परिवार, धन का होता हैं यह मारक स्थान भी है।
- तीसरा भाव पराक्रम स्थान भाइयों बहनों का होता हैं।
- चौथा भाव माता का सुख का भूमि वाहन संबंधी जानकारी का होता हैं।
- पांचवा भाव संतान का पूर्व जन्म का शिक्षा का होता हैं।
- छठा भाव रोग रिपु ऋण का होता हैं इससे पराक्रम भी देखा जाता है।
- सातवां भाव पत्नी का व्यापार का तथा मारक स्थान होता है।
- आठवां भाव रिसर्च का आयु का ससुराल का होता हैं।
- नवा भाव भाग्य का भविष्य का पिता धर्म गुरु का होता है।
- दशम भाव कर्म का नौकरी व्यापार का होता है।
- एकादश भाव बड़े भाई का आय का होता हैं।
- बारहवां भाव खर्च का, विदेश का, जेल का, बिखराव का होता हैं।

इन भावो में कौन सा ग्रह स्थित है भाव किसका है कितने पावर का है किस नियत से काम करता है देखा जाता हैं।
NOTE:- शेष अगले हफ्ते मिलेगा। ज्योतिष विषय सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है गुरु के कृपा से मिलता है। यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
the voice of hind news channel
यह ज्ञान बहुत ही खूब सूरत है इसमें जितना घुसा जाए उतना मजा आता है जीवन का जीव का आत्म का ब्रह्मांड का प्रकृति का ज्ञान भरा पड़ा है। हमारा प्रयास है समाज में जो विद्या लुप्त होती जा रही है, उसको भ्रमित किया जा रहा है अल्प ज्ञानी उसका दुरुपयोग कर रहे है। उन तक ज्ञान का विस्तार पहुंचे, ज्योतिष संबंधी जानकारी जो हर हफ्ते दिया जाता है उसे सीखना चाहते है तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ से संपर्क करें, बाकी ज्योतिष से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए भी संपर्क करें।
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B7
